Saturday , October 31 2026
Breaking News

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर माहौल खराब करने की साजिश रच रहे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के पांच गुर्गे पंजाब पुलिस ने किए गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी मुहिम को उस समय पर बड़ी सफलता मिली जब पंजाब पुलिस ने विदेश-आधारित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केऐलऐफ) के पाँच गुर्गों को गिरफ़्तार करके स्वतंत्रता दिवस से पहले पाक-आई. एस. आई. की सरहदी राज्य की शांति और सदभावना को भंग करने की साजिश को नाकाम कर दिया।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि यह सूचना मिलने कि विदेशों आधारित कुछ आतंकवादी तत्वों ने राज्य की शान्ति और सदभावना को भंग करने के लिए जेलों में बंद अपराधियों के द्वारा अपने गिरोह में सदस्यों को शामिल करके माड्यूल तैयार किया है, जो अल्पसंख्यकों के नेताओं, पुलिस अधिकारियों और अन्य प्रमुख शख़्सियतों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं, तो एस. ए. एस. नगर के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (ऐसऐसओसी) ने तुरंत केस दर्ज करके विशेष आपरेशन शुरू कर दिया।

डीजीपी गौरव यादव ने आगे बताया कि लगभग दो हफ़्तों तक चले आपरेशन, जिसमें सूझबूझ से ख़ुफ़िया जानकारी इकट्ठी करने, तकनीकी विश्लेषण और तेज़ी के साथ कार्यवाही के चलते पंजाब पुलिस को इस नापाक साजिश में शामिल आतंकवादी माड्यूल के पाँच गुर्गों को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली।

उन्होंने कहा कि जांच से पता लगा है कि इस नये बने माड्यूल के सम्बन्ध उन विदेशी हैंडलरों के साथ जुड़े होने के बारे पता चला है, जिन्होंने 24 जून, 2023 को बटाला में राजीव महाजन को निशाना बनाया था और वह राज्य में सुनियोजित कत्ल की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन गुर्गों के द्वारा इस अलग माड्यूल को चला रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि के. एल. एफ के गुर्गे फ़र्ज़ी नाम रणजोध सिंह का प्रयोग करके भारत में नौजवानों की पहचान कर रहे हैं और जेल में बंद अपराधियों के द्वारा गिरोह में मैंबर भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिर वह सोशल मीडिया का प्रयोग करके ऐसे नौजवानों को भ्रमित करते हैं और राज्य में सुनियोजित कत्ल की घटनाआों को अंजाम देने के लिए उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते हैं।

डीजीपी ने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शांति और भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और देश विरोधी तत्वों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा।

इस कार्यवाही के बारे और जानकारी देते हुये एआईजी ऐसऐसओसी ऐसएऐस नगर अश्वनी कपूर ने बताया कि यह पता लगा है कि केऐलऐफ के विदेश आधारित हैंडलरों ने माड्यूल के सदस्यों को निशाना बनाये जाने वाले व्यक्तियों की सूची प्रदान की थी और उन्होंने पहले ही कुछ व्यक्तियों की रेकी भी की हुई थी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

इस सम्बन्धी भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 153, 153-ए और 120-बी, आर्मज़ एक्ट की धारा 25 (7) और 25 और अवैध गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट ( यू. ए. पी. ए.) की धारा 18 और 20 के अंतर्गत थाना ऐसऐसओसी ऐसएऐस नगर में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!