Monday , August 31 2026
Breaking News

होटल मालिक से रिश्वत लेने पहुंचे सीआईए स्टाफ के इंचार्ज समेत दो पुलिस मुलाजिमों को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज सी. आई. ए. स्टाफ राजपुरा के इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार को उसके दो साथी पुलिस करमियें सहित  एक होटल के मालिक से रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। बाकी दो कर्मचारियों की पहचान हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और पंजाब होम गार्ड ( पी. एच. जी.) कुलदीप सिंह के तौर पर हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिमों को शहीद भगत सिंह कालोनी, राजपुरा ( पटियाला) के रहने वाले तेजिंदरपाल सिंह, जो राजपुरा में होटल कैनेडियन गेस्ट हाऊस चला रहा है, की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना फलाइंग सकुऐड- 1 पंजाब ( मोहाली) में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सी. आई. ए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने उस से होटल के कारोबार को चलता रखने के बदले 15, 000 रुपए प्रति महीना रिश्वत की माँग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद फलाइंग सक्वॉड – 1 पंजाब ( मोहाली) की टीम ने जाल बिछाया और इंस्पेक्टर राकेश कुमार की तरफ़ से शिकायतकर्ता से 17, 000 रुपए की रिश्वत लेते हुए हैड कांस्टेबल कुलदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया। इस समय मुलजिम हैड कांस्टेबल के साथ पी. एच. जी. कुलदीप सिंह भी मौजूद था।

इस संबंधी पुलिस थाना फलाइंग सकुऐड- 1 मोहाली में उक्त इंस्पेक्टर, हैड कांस्टेबल और पी. एच. जी के विरूद्ध भृष्टाचार की रोकथाम संबंधी कानून की अलग- अलग धाराओं  के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!