Sunday , September 20 2026
Breaking News

अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी और खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खंडा की यूके में मौत, कुछ दिन पहले किया था तिरंगे का अपमान

बर्मिंगम, (PNL) : ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल को गाइड करने वाले अवतार सिंह खंडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है. एजेंसियों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. बताया गया है कि खंडा आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर था, पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी. जिसके बाद उसने देर रात दम तोड़ दिया. पिछले हफ्ते अवतार सिंह खंडा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि उसे जहर दिया गया है.

एनआईए की वांटेड लिस्ट में था शामिल

अवतार सिंह खंडा लंदन में भारतीय दूतावास पर हुए हमले का मुख्य आरोपी था. इसके बाद एनआईए लगातार उसे भारत लाने की कोशिश में जुटा था. खंडा एनआईए की वांटेड लिस्ट में शामिल था. अमृतपाल से पहले ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को चलाने वाले दीप सिद्धू से भी खंडा की काफी अच्छी बातचीत थी. दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

अवतार सिंह खंडा वही शख्स था, जिसे लंदन में भारतीय दूतावास पर लगे तिरंगे को उतारने के बाद गिरफ्तार किया गया था. अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद लंदन में खंडा ने प्रदर्शनकारी बुलाए और उसका नेतृत्व किया. अवतार सिंह का पूरा परिवार खालिस्तान आंदोलन से जुड़ा हुआ है. बताया जाता है कि अमृतपाल को पंजाब भेजने और वहां एक मुहिम चलाने के पीछे इसी शख्स का हाथ था. एजेंसियों के मुताबिक खंडा को बम बनाने में महारथ हासिल थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!