Monday , August 31 2026
Breaking News

कोई दूध बेचने वाला तो कोई सब्जी की फड़ी लगाने वाला…आप ने पंजाब में मामूली वालंटियर्स को सौंपी मार्केट कमेटी की कमान, पढ़ें

कपूरथला, (PNL) : पंजाब सरकार ने वीरवार को मार्केट कमेटी के 66 और नगर सुधार ट्रस्ट के 5 चेयरमैनों की सूची जारी की है। पार्टी ने उन लोगों को ये चेयरमैनी दी है, जो लंबे समय से पार्टी के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इस दौरान आप ने ये भी नहीं देखा कि वह व्यक्ति निजी तौर पर क्या काम करता है। कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी मार्केट कमेटी का चेयरमैन पद जिन्हें सौंपा गया है, वे भी मामूली वालंटियर हैं।

सुल्तानपुर लोधी मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन मोहम्मद रफी रेल कोच फैक्टरी के मेन गेट के बाहर सब्जी की फड़ी लगाते हैं। वे आप के लंबे समय से वालंटियर हैं। चेयरमैन नियुक्त किए जाने की खबर के बाद से मोहम्मद रफी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

वहीं कपूरथला मार्केट कमेटी जगजीत सिंह बिट्टू एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। संगम पैलेस के सामने उनकी एल्यूमिनियम के दरवाजे खिड़कियां बनाने की दुकान है। वहीं फगवाड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन तविंदर राम दूधिया हैं और आप यूथ विंग के जिला प्रधान हैं। इसके अलावा भुलत्थ मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलदीप पाठक निजी स्कूल में टीचर हैं और आप बुद्धिजीवी सेल के उपप्रधान हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!