Saturday , October 31 2026
Breaking News

पंजाब में जिम सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले शख्स ने सिपाही के साथ मिलकर एक युवक को जिम से करवाया गिरफ्तार, बाद में किया ब्लैकमेल, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य में भृष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज गांधी चौक, बटाला, ज़िला गुरदासपुर में जिम सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले अमन नाम के एक प्राईवेट व्यक्ति को पुलिस सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। इस केस में मुलजिम सिपाही की पहचान मोहित बेदी के तौर पर हुई है, जो स्पेशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) बटाला की टीम में तैनात है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने ब्यूरो से सम्पर्क करके दोष लगाया कि एस.टी.एफ. बटाला की पुलिस टीम ने सोमवार को उक्त जिम में छापा मारा और उसके पति को जिम से गिरफ़्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि एस.टी.एफ. की टीम ने उनके घर की भी बारीकी से तलाशी ली परन्तु कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

महिला ने दोष लगाया कि उसके पति को गिरफ़्तार करने के कारण संबंधी पूछे जाने पर सिपाही मोहित ने उसको उक्त दुकानदार अमन, जोकि उसके पति का दोस्त भी है, को मिलने के लिए कहा ताकि उसके पति को बिना किसी आपराधिक मुकद्दमा दर्ज किए रिहा कराया जा सके। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त दुकानदार अमन ने उसको 10 लाख रुपए रिश्वत का प्रबंध करने और रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 2 लाख रुपए पुलिस मुलाज़िम मोहित को देने के लिए कहा।

प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाकर दोषी दुकानदार अमन को दो सरकारी अधिकारियों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी सिपाही की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी है। इस सम्बन्धी विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की अगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!