Saturday , April 27 2024
Breaking News

पंजाब के लोगों को अगले हफ्ते मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार, हवाएं चलेंगी, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे पंजाब के लोगों को अगले हफ्ते राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले हफ्ते की शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 23 और 24 मई को बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।

पंजाब में शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हुई। सूबे में समराला का सबसे अधिक तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर में 38.5, लुधियाना में 37.0, पटियाला में 38.2, बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में दो और आरोपी पकड़े, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में …

error: Content is protected !!