Saturday , April 27 2024
Breaking News

बड़ी खबर : भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब विजिलेंस ने आप विधायक को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। बठिंडा रूरल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले विधायक के करीबी रिशम गर्ग को विजिलेंस ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। तब विजिलेंस ने विधायक को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन अब विजिलेंस ने विधायक को करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें बठिंडा की अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस के एक सीनियर अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बठिंडा के मैदान में ससुर और पिता के नाम का ‘सहारा’, इमोशनल कार्ड खेलने में जुटे प्रत्याशी

न्यूज डेस्क, (PNL) : लोकसभा चुनाव में शिअद प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर …

error: Content is protected !!