Saturday , April 27 2024
Breaking News

जालंधर : मकसूदां मंडी से किडनैप हुए सिक्योरिटी गार्ड को बचाने बर्ल्टन पार्क पहुंचे युवक का कत्ल, पढ़ें

नोनू शर्मा, जालंधर (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। बल्टर्न पार्क में शनिवार सुबह एक युवक का मर्डर कर दिया गया। मृतक की पहचान बैंक कालोनी, वेरका मिल्क प्लांट के रहने वाले सत्ता घुम्मण के रूप में हुई है। सत्ता मंडी में ठेकेदारी का काम करता था। आज सुबह सिक्योरिटी गार्ड का किसी के साथ झगड़ा हो गया था। गार्ड ने फोन करके सत्ता को बताया कि उसे कुछ युवक किडनैप करके बर्ल्टन पार्क ले आए हैं। सत्ता उसी समय वहां पहुंचा। वहां पर मौजूद युवकों ने तेजधार हथियारों से सत्ता का कत्ल कर दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मंडी की ठेकेदारी को लेकर कुछ लोग सत्ता के गार्ड को पीट रहे थे और ठेकेदारी की वजह से उसका कत्ल किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : सीएम के रोड शो के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने फूंकी जान, सैंकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर लोकसभा सीट के उम्मीदवार पवन …

error: Content is protected !!