Sunday , April 28 2024
Breaking News

जालंधर से बड़ी खबर, घर के अंदर घुसकर बाप-बेटे पर चलाई गोलियां, पुलिस पहुंची

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मकसूदा के अंतर्गत पड़ते गुरु रविदास नगर में सोमवार को कुछ लोगों ने बाप-बेटे पर गोली चला दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गोली लगने से घायल सतनाम लाल और उसके बेटे नितिन को अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

सतनाम लाल ने बताया कि वह मकसूदा स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर काम करता है। पंप से छुट्टी करके वह अपने लड़के के साथ घर आया था। इसी दौरान कुछ व्यक्ति आए और घर का दरवाजा खड़काना शुरू कर दिया। लड़के ने जैसे दरवाजा खोला तो हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

शोर सुनते जैसे ही वह भी घर से बाहर आए तो देखा कुछ युवक लड़के पर हमला कर रहे थे। उन्होंने बेटे को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने गोलियां चला दी। एक गोली से वह जख्मी हो गए जबकि दूसरी गोली बेटे के माथे को छूकर निकल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : सीएम के रोड शो के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने फूंकी जान, सैंकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा जालंधर लोकसभा सीट के उम्मीदवार पवन …

error: Content is protected !!