Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाब से पूर्व AAP सांसद धर्मवीर गांधी हुए कांग्रेस में शामिल, परनीत कौर को हराने वाले इकलौते MP, पटियाला से मिल सकती है टिकट, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में अपनी नवां पंजाब पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लिया।

धर्मवीर गांधी वर्ष 2014 में AAP के टिकट पर पटियाला से सांसद बने थे। इसके बाद 2015 में ही AAP से दूर हो गए। पटियाला के शाही परिवार की बहू परनीत कौर को राजनीतिक करियर में हराने वाले एक मात्र नेता डॉ. गांधी ही हैं।

जॉइनिंग के बाद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा- “मैंने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस जॉइन नहीं की। अगर पार्टी उन्हें चुनाव में उतारती है, तो वह लड़ने के लिए तैयार हैं। वे महारानी हैं, इसलिए मैं परनीत कौर को नहीं हराना चाहता। मैं इसलिए उन्हें हराना चाहता हूं क्योंकि वे BJP की कैंडिडेट हैं। उन्होंने उस पार्टी को चुना, जो एंटी पीपल, एंटी डेमोक्रेटिक है।”

डॉ. गांधी के कांग्रेस में आने बाद पार्टी को पटियाला में शाही परिवार के बिना भी एक मजबूत आधार मिल जाएगा। कांग्रेस पटियाला सीट के लिए एक प्रभावशाली चेहरा तलाश रही थी। ऐसे में पार्टी की पटियाला से उम्मीदवार की तलाश खत्म हो सकती है। डॉ. गांधी मूलरूप से पटियाला से हैं और इलाके में उनका अच्छा रसूख है। भाजपा को पटियाला सीट पर अच्छी टक्कर मिल सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!