Sunday , September 20 2026
Breaking News

लुधियाना मेयर के वार्ड में मिला युवक का शव:काम पर निकला था, बहन बोली- नशे से दूर था भाई; जांच की मांग

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मेयर के वार्ड के अधीन आते इलाके में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान मनी (21) के रूप में हुई है, जो सुखदेव नगर इलाके में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था।बंदा बहादुर सिंह नगर स्थित एक पार्क में शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक की बहन मोनिका ने बताया कि भाई मनी शुक्रवार सुबह मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहा है। मनी दोपहर करीब 1 बजे तक काम खत्म कर घर लौट आता था। देर शाम तक उसके घर वापस नहीं आने पर परिवार को चिंता होने लगी। मोनिका ने बताया कि मनी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, जिसके कारण उससे संपर्क नहीं हो सका। इसके अलावा, वह जिस ठेकेदार या व्यक्ति के साथ काम पर जाता था, उसके बारे में भी परिवार के पास कोई जानकारी या संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं है।

भाई के घर न लौटने पर परेशान परिवार ने रातभर उसकी तलाश की। मोनिका के अनुसार, उन्होंने रात के समय त्रिकोणी पार्क और आसपास के कई इलाकों में जाकर मनी को ढूंढने की कोशिश की। तलाश के दौरान किसी ने उन्हें बताया कि एक युवक को इलाके में देखा गया है, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मनी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह अचानक सूचना मिली कि मनी का शव बंदा बहादुर सिंह नगर इलाके में पड़ा हुआ है।

बहन ने बताया कि भाई को किसी भी तरह के भारी नशे की आदत नहीं थी। वह सिर्फ कभी-कभार बीड़ी पीता था और सामान्य जीवन जीता था। मनी की किसी से कोई खास दोस्ती नहीं थी और न ही वह किसी गलत संगत में था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!