Monday , September 28 2026
Breaking News

लुधियाना में हेड टीचर की क्लासरूम में मौत:राउंड पर आए, पानी दिया तो गिलास पकड़ते ही गिरे; ड्रग सेंसस के वक्त अटैक हुआ था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर की क्लासरूम में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वो हर रोज की तरह बच्चों की क्लास में राउंड पर थे। प्री-प्राइमरी क्लास में पहुंचकर बच्चों और टीचर से बातचीत के दौरान अचानक उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

क्लास में मौजूद एक टीचर ने पानी दिया, लेकिन गिलास पकड़ते ही हेड टीचर मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। साथी टीचर्स दौड़कर आए और उन्हें संभालने की कोशिश की और CPR भी दी। इसके बाद टीचर्स उन्हें मोहल्ला क्लिनिक में ले गए। उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें डीएमसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

करीब डेढ़-दो महीने पहले ड्रग सेंसस की ड्यूटी के दौरान उन पर हमला हुआ था। गांव में सर्वे के दौरान कुछ नशेड़ियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें उनकी छाती पर गंभीर चोट लगी थी।

उधर, हेड टीचर के निधन की सूचना मिलते ही परिजन भी DMC अस्पताल पहुंच गए। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। आज उनका पैतृक गांव ललतों में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्राइमरी स्कूल हैबोवाल खुर्द का क्लासरूम जहां हेड टीचर की मौत हो गई। यहां अब ताला लगा है।

प्राइमरी स्कूल हैबोवाल खुर्द का क्लासरूम जहां हेड टीचर की मौत हो गई। यहां अब ताला लगा है।

जानिए हेड टीचर ने आखिरी दिन स्कूल में क्या क्या किया…

  • सुबह प्रेयर के बाद क्लास ली: हैबोवाल खुर्द में प्राइमरी स्कूल के टीचर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके हेड टीचर हरजीत ग्रेवाल (49) मंगलवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल आए। प्रेयर में शामिल हुए और उसके बाद उन्होंने दो क्लासें भी पढ़ाई। उसके बाद अपना दफ्तरी काम निपटाया।

  • क्लास में रोजाना राउंड करते थे: टीचर ने बताया कि दोपहर में हरजीत ग्रेवाल स्कूल की क्लासों का राउंड कर रहे थे। वह अक्सर बच्चों से बातचीत करते और पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते थे। इसी क्रम में वह करीब 12:40 बजे प्री-प्राइमरी क्लास में पहुंचे। वहां बच्चों और टीचर से बातचीत के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

  • अचानक सीने में हुआ दर्द: टीचर ने बताया कि हेड टीचर बच्चों से बात कर रहे थे तो अचानक उन्होंने कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। एक टीचर ने उन्हें गिलास में उन्हें पानी दिया। उन्होंने गिलास पकड़ा ही था कि अचानक मुंह के बल नीचे गिर गए।

  • टीचर ने दी CPR: टीचर हरजिंदर सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला तो वो भी अपनी क्लास से प्री नर्सरी क्लास में गए। उन्होंने फटाफट उन्हें बाहर निकाला और उन्हें सीपीआर देनी शुरू की। उनके शरीर में हलचल नहीं हुई थी तो पास के मोहल्ला क्लिनिक में ले गए और साथ ही एंबुलेंस बुला दी।

  • डीएमसी पहुंचाया: उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लिनिक में जाने तक एंबुलेंस आ गई थी तो उन्हें सीधे डीएमसी अस्पताल ले गए। वहां जाकर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वैसे तो उनकी मृत्यु स्कूल में ही हो गई थी। फिर भी साथी टीचर्स ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

  • स्कूल के साथ SIR और ड्रग सेंसस की भी जिम्मेदारी: हरजीत ग्रेवाल की ड्यूटी स्कूल के अलावा एसआईआर व ड्रग सेंसेस में भी लगी थी। टीचर्स का कहना है कि वो अपनी ड्यूटी को लेकर बेहद गंभीर थे। स्कूल के साथ-साथ दोनों ड्यूटियां कर रहे थे।

परिवार में पत्नी और दो बच्चे

हरजीत ग्रेवाल परिवार में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं। बड़ा बेटा खेती-बाड़ी संभालता है, जबकि बेटी कनाडा में पढ़ाई कर रही है। उनके दो बड़े भाई भी हैं। अचानक हुए निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

डेढ़-दो महीने पहले ड्रग सेंसस के दौरान हुआ था हमला

टीचर हरजिंदर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़-दो महीने पहले ड्रग जनगणना की ड्यूटी के दौरान हरजीत ग्रेवाल पर हमला हुआ था। वह ललतों कलां गांव में सर्वे कर रहे थे, तभी कुछ नशा करने वालों ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया था। उस दौरान उनकी छाती पर चाकू से गंभीर चोट लगी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!