Friday , October 16 2026
Breaking News
Screenshot

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर पुलिस ने कथित तौर पर नशा तस्करी और अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह (56) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्टल, 4 मैगजीन और 17 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी की i20 कार नंबर PB05AC-6517 को भी जब्त किया है। इसके अलावा कार से 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिन्हें तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।

टोल प्लाजा पर नाकाबंदी के दौरान दबोचा

घल्ल खुर्द थाना पुलिस के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंस्पेक्टर बलदेव सिंह अपनी कार में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और अवैध हथियार लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित फिरोजशाह टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई।

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी लेने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए रौब दिखाया और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करवाने की धमकी भी दी। हालांकि, पुलिस टीम ने तलाशी की कार्रवाई जारी रखी।

कार खुली तो सामने आया नशा और हथियारों का जखीरा

तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 3.350 किलो हेरोइन, 6 पिस्टल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस मिले। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया और कार समेत बरामद सामान जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने थाना घल्ल खुर्द में आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 और Arms Act की धाराओं 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।

पाकिस्तान कनेक्शन का शक, मोबाइल फोन खंगाले जा रहे

फिरोजपुर के SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार आरोपी तक कहां से पहुंचे और इन्हें आगे कहां पहुंचाया जाना था।

SSP के मुताबिक, आरोपी के पाकिस्तान से कनेक्शन होने का शक भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। बरामद किए गए 6 मोबाइल फोन तकनीकी जांच के लिए भेजे गए हैं। इनके जरिए आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कथित तौर पर इस अवैध गतिविधि में कब से शामिल था और बरामद हथियारों व नशे की खेप का वास्तविक स्रोत क्या है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!