Saturday , October 17 2026
Breaking News

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने केशव शिवाला गैंग से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 विदेशी पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद करने का दावा किया है।कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल के अनुसार पुलिस को आरोपियों के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद छेहरटा थाने के एसएचओ बलविंदर सिंह की अगुवाई में इलाके में नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सबसे पहले विशाल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .30 बोर की ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुई।टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी में थे पूछताछ के दौरान विशाल ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ साथी थांदा रोड के पास झाड़ियों और जंगलनुमा इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी किसी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की तैयारी में थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने लाउडस्पीकर से सरेंडर करने की अपील की पुलिस ने लाउडस्पीकर के जरिए आरोपियों से सरेंडर करने की अपील की। पुलिस के मुताबिक इसके बावजूद आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के दौरान चार आरोपियों में से तीन के पैर में गोली लगी।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।

घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया घायल आरोपियों की पहचान फिरोजपुर निवासी छिंदा पहलवान, फरीदकोट निवासी शिवम उर्फ शिवा और अमृतसर निवासी लवकेश के रूप में हुई है। चौथे आरोपी राजविंदर, निवासी अमृतसर को भी गिरफ्तार किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।5 विदेशी पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद पुलिस के अनुसार, आरोपियों से कुल 5 पिस्तौल बरामद हुई हैं। इनमें 2 ग्लॉक और 3 बेरेटा पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 20 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि ऑपरेशन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह, डीसीपी सिटी तेजा साहिब और एडीसीपी सिटी-2 की निगरानी में चलाया गया। हथियारों की सप्लाई चेन और आरोपियों से जुड़े अन्य ठिकानों की जांच के लिए फिरोजपुर और फरीदकोट समेत पड़ोसी जिलों में भी टीमें भेजी गई हैं।विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बहकावे में न आएं कमिश्नर गिल ने युवाओं से अपील की कि विदेश में बैठे गैंगस्टरों के बहकावे में न आएं और अपराध की राह छोड़कर सरेंडर करें। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!