लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए
Punjab News Live -PNL
September 28, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन के साथ दो लुटेरों ने आंखों में मिर्च डालकर लूट की। लुटेरों ने अपने चेहरे छिपाए हुए थे। बैग में सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, गोदाम की चाबियां, दुकान के हिसाब वाली नोटबुक और कैश था। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए।शिकायतकर्ता वंदना निवासी जनता नगर ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वारदात 26 सितंबर की रात करीब 9:05 बजे की है। महिला अपने कर्मचारी के साथ लहरा एल्युमिनियम गिल रोड के पास एक्टिवा पर जा रही थी। आरोपियों ने पहले एक्टिवा के आगे मोटरसाइकिल लगाकर अचानक ब्रेक मारी।
इसके बाद महिला और उसके कर्मचारी ने उनसे बाइक ठीक तरीके से चलाने के लिए कहा। युवकों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। धारदार हथियार निकालकर बैग छीना। दोनों बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च डाल दी। एक आरोपी ने धारदार हथियार निकाला और उसके हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।