Tuesday , October 20 2026
Breaking News

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। इससे पंजाबी युवक के गले की नसें कट गईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ICU में कुछ देर रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि नसें कटने से दिमाग को ऑक्सीजन जाना बंद हो गई थी। घटना के बाद महिला मौके से भाग गई।मृतक की पहचान जगजीत सिंह संधू (29) के रूप में हुई है।

जगजीत की बहन जसप्रीत कौर ने बताया कि यह घटना 6 सितंबर की है, लेकिन पुलिस ने अब कार्रवाई की है। पुलिस ने उस हमलावर विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।आरोपी महिला की पहचान लोरेना सांचेज (42) के रूप में हुई है। मृतक की बहन का कहना है कि जगजीत सिंह संधू एक अन्य पंजाबी युवक को नस्लीय टिप्पणी से बचाने के लिए बीच-बचाव कर रहे थे। इसी दौरान उन पर यह हमला हुआ।

मृतक की बहन ने वीडियो जारी कर ये बातें कहीं…

  • विदेशी महिला ने एक भारतीय युवक को घेर रखा था: मृतक जगजीत की बहन जसप्रीत कौर ने बताया कि 6 सितंबर को उनके भाई की मिसिसॉगा में डंडास स्ट्रीट ईस्ट स्थित एक शेल्टर के बाहर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शेल्टर में रहने वाली एक विदेशी महिला के बॉयफ्रेंड ने वहां एक भारतीय युवक को घेर रखा था। उस पर नस्ली टिप्पणियां करते हुए अपने देश वापस जाने को कहा जा रहा था।

  • गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू से हमला: जसप्रीत कौर ने बताया- जगजीत ने यह देख बीच-बचाव कर उस भारतीय युवक को छुड़ाया, तो उसकी उस विदेशी महिला के बॉयफ्रेंड से बहस होने लगी। इसी दौरान महिला ने पीछे से आकर जगजीत की गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से दिमाग और दिल को जोड़ने वाली नसें कट गईं और अत्यधिक खून बहने की वजह से जगजीत को 10 सितंबर को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान जगजीत सिंह संधू।

अस्पताल में इलाज के दौरान जगजीत सिंह संधू।

  • पुलिस का असहयोग और कानूनी प्रक्रिया पर सवाल: जसप्रीत कौर का आरोप है कि इस पूरी ट्रेजडी के दौरान पील रीजनल पुलिस और स्थानीय प्रशासन का रवैया निराशाजनक और गैर-जिम्मेदाराना रहा। घटना के 3 दिन बाद तक पुलिस ने परिवार से कोई संपर्क नहीं किया। लगातार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया।

  • केवल सेकेंड डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया: जसप्रीत कौर का कहना है कि जब आरोपी महिला की कोर्ट में पेशी हुई, तो बार-बार कहने के बावजूद पीड़ित परिवार को अदालत में मौजूद रहने की सूचना तक नहीं दी गई। इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों ने पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि महिला पर फर्स्ट डिग्री मर्डर (25 साल की जेल) का केस चलेगा, लेकिन बाद में परिवार को सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि उस पर केवल सेकेंड डिग्री मर्डर का चार्ज लगाया गया है।

  • कनाडा पंजाबी समुदाय के बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं: जसप्रीत कौर ने कहा कि मीडिया में इस घटना और जगजीत की पहचान को सही तरीके से सामने नहीं लाया गया। जसप्रीत कौर का मानना है कि कनाडा अब भारतीय और पंजाबी समुदाय के बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। यहां का सिस्टम पूरी तरह सुस्त पड़ चुका है।

  • सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी: जसप्रीत ने कहा कि भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत और प्रगति को देखकर कुछ लोग जलने लगे हैं। उन्होंने पंजाबी और भारतीय समुदाय से अपील करते हुए कहा कि आज जो दुखों का पहाड़ उनके परिवार पर टूटा है, कल को वह किसी और के घर तक भी पहुंच सकता है। इसलिए, सभी को एकजुट होकर इस अन्याय और गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!