Saturday , September 26 2026
Breaking News

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार देर रात निहंगों ने थाना डिवीजन नंबर 5 के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नाम जप और सिमरन करते हुए पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने दो दिनों में निष्पक्ष जांच की मांग की है।पूरा मामला 18 सितंबर का है। एक बुजुर्ग गुरुद्वारा कलगीधर साहिब से नित्यनेम करके बाहर निकले थे। इसी दौरान वहां कूड़े को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। आरोप है कि गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पक्ष के लोगों ने परिवार पर हमला कर दिया।बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड से वार किया इस दौरान बुजुर्ग महिला के सिर पर रॉड या डंडे से वार किया गया, जिससे वे घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, उनके सिर में लगभग साढ़े तीन इंच गहरा कट आया है और चार टांके लगे हैं। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।

थाने के बाहर बैठकर नाम जप और सिमरन करते निहंग।

थाने के बाहर बैठकर नाम जप और सिमरन करते निहंग।

जांच करने के बजाय मामले में केवल खानापूर्ति पीड़ित पक्ष और उनके वकील का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करने के बजाय मामले में केवल खानापूर्ति कर रही है। वकील साहिल ने आरोप लगाया कि गैर-संज्ञेय अपराध का मामला होने के बावजूद पुलिस बुजुर्ग बलजीत सिंह को बातचीत के बहाने घर से जबरन उठाकर थाने ले गई और उन्हें चप्पल तक नहीं पहनने दी गई।दुकान के किराए को लेकर चला आ रहा था विवाद विवाद का एक मुख्य कारण दुकान के किराए को लेकर चला आ रहा पुराना तनाव है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे सालों से दुकान का किराया दे रहे हैं, लेकिन गुरुद्वारा कमेटी के कुछ लोग रंजिश के चलते उन्हें परेशान कर रहे हैं। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।

मामले की जानकारी देते हुए ACP आतिश भाटिया

मामले की जानकारी देते हुए ACP आतिश भाटिया

आरोपियों पर सख्त धाराएं जोड़ने की मांग की पुलिस कार्रवाई से नाराज सिख संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। थाने के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से वाहेगुरु का सिमरन कर अपना रोष जता रहे हैं। उन्होंने दो दिनों के भीतर सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने और आरोपियों पर सख्त धाराएं जोड़ने की मांग की है।

ACP बोले- सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे ACP आतिश भाटिया ने कहा कि लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। आज निहंग जत्थेबंदियां आई थीं। उन्होंने हमारे साथ कुछ बातें साझा कीं और बताया कि सभी फैक्ट्स तफ्तीश का हिस्सा बनने चाहिए। उन्हें बताया गया कि हम सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

लुधियाना में AR इंटरप्राइजेज में 25 लाख की चोरी:रेलवे ट्रैक के रास्ते बिल्डिंग में घुसे चोर,CCTV की तारें काटीं; लॉकर तोड़कर कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के मंजू सिनेमा के पास जंडू टावर में चोरों ने एआर …

अमृतसर में खालिस्तान-पन्नू समर्थक नारे लिखे:पुलिस ने तुरंत मिटाए, दीवार पर काला पेंट किया; CCTV खंगाल आरोपियों की होगी पहचान

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के भंडारी पुल पर खालिस्तान और गुरपतवंत सिंह पन्नू के …

जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशा करते 3 युवक पकड़े:कमेटी सदस्यों और लोगों ने पीटा, चेतावनी देकर छोड़ा, ACP बोले- तीन दिन पुराना वीडियो

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती इलाके में घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

सिद्ध श्री बाबा सोढल के मेले में मेयर विनीत धीर ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना

जालंधर, (PNL) : सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर …

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस …

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी …

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

लुधियाना में 3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो …

लुधियाना में हाई-स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवारों को कुचला:बी-फार्मेसी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल; दो दिन पहले करवाई थी एडमिशन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को कुचल …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

जालंधर में महिला-नवजात की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा; परिजन बोले- पहले स्वस्थ बताया, फिर चुपचाप दूसरी जगह भेजा

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट स्थित प्रकृति अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण …

कनाडा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:पावन स्वरूप को कार की डिक्की में रखा, पास पड़े थे जूते-चप्पल; सिख संगत भड़की

जालंधर , (PNL) : कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!