Monday , September 28 2026
Breaking News

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रसिद्ध ‘शांति की हट्टी’ मिठाई की दुकान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। खास बात यह है कि इसी दुकान पर बीते कुछ ही दिनों के भीतर यह दूसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में भय और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 11 बजे की है। बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने दुकान के शटर पर सीधे फायर झोंक दिए। दुकान के शटर में 4 गोलियां लगीं, जिससे जोरदार धमाकों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गनीमत यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही थाना सिटी पट्टी की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के भागने के रूट और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। वहीं, लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से दुकानदार बुरी तरह से सहमा हुआ है और खौफ के कारण उसने फिलहाल पुलिस को कोई औपचारिक बयान दर्ज नहीं करवाया है।उल्लेखनीय है कि इसी दुकान पर बीते 11 सितंबर 2026 को भी अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। उस समय भी गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन महज कुछ हफ्तों के भीतर दोबारा हुई इस वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी पट्टी के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि यद्यपि दुकानदार ने डर की वजह से अभी बयान दर्ज नहीं कराए हैं, फिर भी पुलिस ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मौके से दुकान के शटर में लगी गोलियों के निशान मिले हैं, कुछ खोखे बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

लुधियाना में AR इंटरप्राइजेज में 25 लाख की चोरी:रेलवे ट्रैक के रास्ते बिल्डिंग में घुसे चोर,CCTV की तारें काटीं; लॉकर तोड़कर कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के मंजू सिनेमा के पास जंडू टावर में चोरों ने एआर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!