Sunday , November 1 2026
Breaking News

जालंधर में ₹1 लाख के लिए IED ब्लास्ट:8 मिनट का टाइमर लगा रखा बम, इंस्टाग्राम से सीखा; वीडियोग्राफी करने वाला सुरक्षा एजेंसी का मुखबिर

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर BSF हेडक्वार्टर के पास हुए IED ब्लास्ट मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आतंकियों मुनीर खान और अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस धमाके का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर शहजाद भट्टी है, जिसने मुनीर खान को एक लाख रुपए का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया इनपुट के आधार पर दोनों को अमृतसर भागते समय दबोच लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियोग्राफी करने वाला अनिल शर्मा सुरक्षा एजेंसियों का मुखबिर था, जिसने ब्लास्ट की सूचना पहले ही अधिकारी को देने का दावा किया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई साजिश

पुलिस पूछताछ में आतंकी मुनीर खान ने बताया कि वह 10वीं फेल है और इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था। भट्टी ने उसे जिहाद के नाम पर उकसाया और कहा कि अल्लाह ने तुम्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है और यह अल्लाह का ही काम है।” मुनीर को इस काम के बदले एक लाख रुपए का लालच दिया गया था। साथ ही वादा किया गया था कि काम सही होने पर बड़ी रकम मिलेगी।

हादसे की सीसीटीवी फुटेज।

हादसे की सीसीटीवी फुटेज।

कांपते हाथों से लगाया 8 मिनट का टाइमर

मुनीर खान ने खुलासा किया कि उसने सोशल मीडिया के जरिए बम की टाइमिंग सेट करना सीखा था। घटना वाले दिन वह कार से पीएपी चौक तक आया और फिर पैदल ही ‘रॉन्ग साइड’ से ब्लास्ट वाली जगह की ओर बढ़ा। उसने बताया कि वह पहली बार ऐसा कर रहा था, इसलिए उसके हाथ कांप रहे थे। उसे डर था कि बम रास्ते में ही न फट जाए। उसने 8 मिनट का टाइमर सेट किया, बम रखा और भागकर सड़क पार कर अपनी कार में बैठकर जीरकपुर निकल गया।

150 कैमरों ने खोला राज, जीरकपुर से मिला सुराग

पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए बस अड्डे से लेकर पीएपी चौक तक के 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जांच में एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जो ब्लास्ट से ठीक पहले रुकी और धमाके के 5 मिनट बाद वहां से निकल गई। पुलिस ने जब इस कार का पीछा किया तो वे जीरकपुर पहुंच गए, जहां मुनीर खान का फुटेज मिल गया। हालांकि, जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह फरार हो चुका था।

यूपी का रहने वाला है अनिल शर्मा

इस मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी अनिल शर्मा है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। अनिल ने चौंकाने वाला दावा किया है कि वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम कर रहा था। उसने बताया कि वह भट्टी के संपर्क में था और अप्रैल में एक एजेंसी ने उसे 7 दिन अपनी कस्टडी में रखकर इस शर्त पर छोड़ा था कि वह हर इनपुट साझा करेगा। अनिल के मुताबिक, उसने 5 मई को ही धमाके की जानकारी ‘साहब’ को दे दी थी, लेकिन फिर भी ब्लास्ट हो गया।

धमाके के बाद वह बस में बैठकर फरार

धमाके के समय अनिल शर्मा बीएसएफ चौक पर शराब के ठेके के सामने खड़ा था। उसने भट्टी को ‘लाइव धमाका’ दिखाया, ताकि विश्वास दिला सके कि काम पूरा हो गया है। धमाके के बाद वह बस में बैठकर फरार हो गया। शुक्रवार को पुलिस मुनीर खान को उस जगह ले जाएगी, जहां से उसने बम बरामद किया था। फिलहाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संवेदनशील मामले पर चुप्पी साधी हुई है और आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!