Sunday , October 11 2026
Breaking News

समय बताएगा तेल कितना और धार कितनी… बघेल के साथ बैठक से पहले Charanjit Singh Channi के सख्त तेवर

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. जिसको लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं कांग्रेस में इन दिनों नेतृत्व को लेकर घमासान मचा हुआ है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. पार्टी की अंतर्कलह को सुलझाने के लिए भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल आज (शनिवार, 11 जुलाई) पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट के साथ एक अहम बैठक करेंगे. इस बैठक पर सभी की नजर है. इस बीच बैठक से पहले चन्नी का बयान सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के तीखे तेवर बरकरार हैं. उन्होंने साफ कहा है कि पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान वो अपनी बात रखेंगे और फैसला समय बताएगा. उन्होंने कहा कि तेल कितना है और तेल की धार कितनी है, बैठक में समय बताएगा. उन्होंने कहा कि हम अपनी बात रखेंगे, बाकी वक्त तय करेगा.

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह को खत्म कराने के लिए राज्य प्रभारी भूपेश बघेल पिछले कुछ दिनों से पंजाब में हैं. पिछले पांच दिनों से बघेल चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से मिल रहे थे जबकि चन्नी गुट ने उनसे दूरी बनाई हुई थी.शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चन्नी ने कहा ‘पंजाब के लिए एकजुट होकर, हमने पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल जी को 11 जुलाई को आमंत्रित किया है, ताकि उनके सामने अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता की भावनाएं रखी जा सकें. राणा गुरजीत सिंह जी अपने आवास पर इस बैठक की मेजबानी करेंगे’.

चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत के सेक्टर 4 के आवास पर सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी समर्थक मौजूद हैं. भूपेश बघेल के साथ होने वाली बैठक के लिए चन्नी के साथ पूर्व मंत्री और विधायक त्रिपत राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरकीरत कोटली, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी समेत कई बड़े नेता पहुंचे है. इस दौरान नेताओं ने कहा कि कोई आपसी विवाद नहीं है और पंजाब चुनाव की तैयारियों को लेकर भूपेश बघेल के साथ बैठक है. लेकिन जब नेताओं से पूछा गया कि बिना अध्यक्ष के कैसे चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हो रही तो इसका उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. खबर है कि बागी धड़े के करीब 70 से 80 नेता इस बैठक में शामिल होंगे लेकिन बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के साथ संवाद सिर्फ पांच बड़े नेता ही करेंगे. हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे.दरअसल चन्नी गुट अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहा है. हालांकि बघेल ने भी स्पष्ट किया है कि हाईकमान का फैसला किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा.1 जुलाई को कांग्रेस हाईकमान ने राजा वडिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा था. वहीं चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. माना जा रहा है कि चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!