Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना पुलिस के सामने वक्फ बोर्ड की टीम की पिटाई:लात-घूंसे मारे, जमीन पर गिरा पीटा, कपड़े फाड़े

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने पहुंची टीम पर हमला किया गया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों को लात-घूंसों मारे, जिसमें एक रेंट कलेक्टर घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।जिसमें साफ देख जा सकता है की लोगा पुलिस के सामने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। इस दौरान एक कर्मचारी धक्का लगने से जमीन पर गिर जाता है, फिर जब वह उठता है, तो लोग उसे पकड़ कर पीटते हैं और उसके कपड़े फाड़ देते हैं।थाना हैबोवाल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब वक्फ बोर्ड (लुधियाना) की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई थी।

टीम के सदस्य को लात मारते आरोपी।

टीम के सदस्य को लात मारते आरोपी।

शिकायतकर्ता परमजीत सिंह एस्टेट ऑफिसर पंजाब वक्फ बोर्ड ने बताया कि 24 जुलाई को जारी वारंट ऑफ पजेशन के तहत 29 जुलाई को पुलिस के साथ बोर्ड की टीम कब्जा लेने के लिए गांव जस्सियां पहुंची थी। टीम में पंजाब वक्फ बोर्ड के हलका कानूनगो जसवीर सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।

परमजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने का विरोध करने लगे। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने गुस्से में आकर बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

परमजीत सिंह ने कहा कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसमें वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद अदनान को गंभीर चोटें आईं। स्थिति बिगड़ने के बाद बोर्ड की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से बाहर निकली।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह चीमा, नरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी, पवन मान उर्फ बबला समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 115(2), 126 और 351 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!