Sunday , October 11 2026
Breaking News

भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में हराया, विश्व कप में ठोका जीत का ‘सिक्सर’, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के सामने लो स्कोरिंग मुकाबले में 100 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने पहले खेलने के बाद लखनऊ की स्लो पिच पर 229 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 129 रनों पर ही ढेर हो गई.

भारत की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह. इन दोनों ने लो स्कोरिंग मुकाबले में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. शमी ने चार विकेट झटके. वहीं बुमराह ने तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

भारत से मिले 230 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले दो ओवर में बिना किसी विकेट के 17 रन बना लिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन फिर पांचवें ओवर में 30 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने डेविड मलान को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. अगली ही गेंद पर बुमराह ने जो रूट को भी आउट कर दिया. इस तरह इंग्लैंड ने 30 रनों पर दो विकेट गंवा दिए.

इसके बाद मोहम्मद शमी ने बेन स्टोक्स को शून्य पर आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. फिर शमी ने बेयरस्टो को भी बोल्ड कर दिया. इस तरह बिना किसी विकेट के 30 रन बनाने वाली इंग्लैंड ने 39 रनों पर चार विकेट गंवा दिए.

इंग्लैंड की टीम इन शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी. शमी और बुमराह ने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर ध्वस्त किया तो बाकी का काम कुलदीप यादव ने कर दिया. कुलदीप ने 52 के कुल स्कोर पर जोस बटलर को आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया.
52 रनों पर आधी टीम के आउट होने के बाद मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन ने संभलकर खेलना शुरू किया.

हालांकि, वे ज्यादा देर नहीं टिक सके. 24वें ओवर में 81 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिर गया. मोहम्मद शमी ने मोईन अली को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. इसके बाद क्रिस वोक्स 10, लियाम लिविंगस्टोन 27, आदिल रशीद 13 और मार्क वुड शून्य पर आउट हुए. इस तरह पूरी इंग्लिश टीम 129 रनों पर ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 22 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह ने 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा कुलदीप यादव ने 24 रन देकर दो इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!