Sunday , November 1 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री का सामना करने से डर कर बहस के असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिशें कर रहा शिरोमणि अकाली दल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सामना करने से बुरी तरह से घबराया हुआ शिरोमणि अकाली दल लोगों को गुमराह करने के लिए एक नवंबर को होने वाली ‘मैं पंजाब बोलदा हाँ’ बहस के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के घटिया हत्थकंडे अपना रहा है। 

आज यहाँ एक बयान में मुख्यमंत्री दफ़्तर के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री एक नवंबर को राज्य से जुड़े हरेक मसले पर शिरोमणि अकाली दल की लीडरशिप का दोगला चेहरा बेनकाब करेंगे, जिस कारण अकाली लीडरशिप को इस बहस में अपनी हाजिऱी ज़रूर सुनिश्चित बनानी चाहिए।  

प्रवक्ता ने आगे कहा कि पहले दिन से ही मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि यह बहस साल 1966 से लेकर राज्य से जुड़े सभी मसलों को आधार बनाकर की जायेगी, जिसमें पानी से जुड़े मसले, वित्त और नशों समेत हरेक मसला बहस का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि इस बहस में शामिल होने की गवाही भरने की बजाय अकाली लीडरशिप इस बहस से भागने के लिए बेतुके बहाने बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार यह बात कह चुके हैं कि यह बहस पंजाब को अब तक किसने और कैसे लूटा, इस आधार पर केंद्रित होगी। इसमें भाई-भतीजावाद, जीजा-साला, पक्षपात, टोल प्लाज़े, यूथ, खेतीबाड़ी, व्यापार, दुकानदार, बेअदबी, नदियों का पानी और अन्य मसले सम्बन्धित हैं। 

प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार दृढ़ वचनबद्ध है कि पंजाब के पानी की एक बूंद भी किसी अन्य के साथ साझा नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण करने की आज्ञा नहीं देगी और इस बारे में सुप्रीम कोर्ट समेत हरेक मंच पर साफ़ शब्दों में स्पष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार अपना स्टैंड बिल्कुल साफ़ कर चुके हैं, परन्तु अकाली लीडरशिप अपने संकुचित राजनीतिक हितों के लिए हाथ-पैर मार रही है।  

प्रवक्ता ने कहा कि अकाली लीडरशिप ने इन सभी मसलों पर पंजाब की पीठ में छुरा मारा है, जिस कारण यह लोग राज्य के लोगों प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने कहा कि अकाली लीडरशिप राज्य के साथ हुए धोखे के जि़म्मेदार है और पंजाब के साथ गद्दारी करने वालों को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि एक नवंबर को होने वाली बहस इस बात का जाँच कर देगी कि कुर्बानियों की आड़ में उनके साथ कैसे दिन-दहाड़े धोखा किया गया, जबकि अकाली नेता पंजाब के साथ द्रोह कमाकर अपने निजी हित पूरे करते रहे।  

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!