Tuesday , July 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के नए प्रधान, अश्वनी शर्मा को गुटबाजी करना पड़ा महंगा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के नए प्रधान का नाम ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा का नया प्रधान नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को बीजेपी ने जाखड़ के नाम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी। बता दें कि अश्वनी शर्मा पर गुटबाजी को हवा देने का आरोप लगा है। पार्टी के भीतर अश्वनी के खिलाफ रोष पैदा हो रहा था। इसी कारण कांग्रेस से बीजेपी में आए मालवा के हिंदू नेता सुनील जाखड़ को प्रधान बना दिया गया है।

भाजपा की नजर मालवा पर है। पार्टी के पास अब मालवा में दमदार चेहरे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह, राणा गुरमीत सिंह सोढी, केवल सिंह ढिल्लो, अरविंद खन्ना, सुनील जाखड़, गुरप्रीत सिंह कांगड़ व मनप्रीत सिंह बादल सब मालवा से हैं। भाजपा अकाली दल से अलग होकर मालवा में काफी कमजोर हो गई थी।

पार्टी की तरफ से अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लडे़ जाते थे तो पार्टी होशियारपुर, गुरदासपुर व अमृतसर से चुनाव लड़ती थी। अकाली दल की तरफ से मालवा में कोई भी सीट भाजपा को नहीं देती थी। जिस कारण भाजपा लगातार मालवा में कमजोर होती चली गई थी। इतिहास भी इस बात का साक्षी है कि पंजाब में जितने भी सीएम बने हैं, अधिकतर मालवा से ही रहे हैं। दो बार कैप्टन अमरिंदर सिंह, पांच बार प्रकाश सिंह बादल, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, हरचरण सिंह बराड़, चरणजीत सिंह चन्नी मालवा से लड़ते आए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!