Monday , August 10 2026
Breaking News

पंजाब से दुखद खबर, ऑनलाइन मंगवाए केक के खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की दुखद खबर आ रही है। पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि 4 अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई। परिवार ने बच्ची के बर्थडे पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। पुलिस ने इस मामले में अदालत बाजार स्थित केक कान्हा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। केक के अंदर क्या मिला था, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने 304-A (गैर इरादतन हत्या) और 273 की धारा लगाई हैं। परिजनों ने भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है। बच्ची की पहचान मानवी के रूप में हुई है।

अमन नगर निवासी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मार्च की शाम 6 बजे ऑनलाइन कंपनी से केक ऑर्डर किया था। साढ़े 6 बजे के करीब केक घर पहुंच गया। सवा सात बजे केक काटा गया। केक खाने के बाद मानवी सहित अन्य पारिवारिक मेंबरों की हालत खराब हो गई थी। सबको उल्टियां की समस्या आ रही थीं।

उसकी छोटी बहन की तबीयत खराब हो गई थी। फिर उसे अस्पताल लेकर गए। अगली सुबह साढ़े 5 बजे अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई, जबकि छोटी बच्ची को बड़ी मुश्किल से बचाया गया। बाकी परिवार के लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई थी, किसी तरह उन्हें बचाया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!