Saturday , October 10 2026
Breaking News

पंजाब में शुरू होगी IPL जैसी क्रिकेट लीग:फ्रेंचाइजी के लिए EOI जारी, पोस्टर में शुभमन गिल समेत कई चेहरे; युवाओं को मिलेगा प्लेटफॉर्म

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई पहल करने जा रहा है। एसोसिएशन ने आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाली ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टी-20 लीग’ के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों, कंपनियों और उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस लीग से राज्य के युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। साथ ही, भविष्य में भारतीय टीम में पंजाब के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जगह मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। PCA की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञापन में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े चेहरे और पंजाब के स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। इनमें शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, हरप्रीत बरार और रमनदीप सिंह शामिल हैं।

पीसीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रस्ताव या रुचि को बिना कारण बताए स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार उसके पास सुरक्षित रहेगा। इस संबंध में अंतिम फैसला पीसीए की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के विवेक पर निर्भर करेगा।

अब लीग को 10 पॉइंट्स में जानिए: –

  • महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर लीग: टूर्नामेंट का नाम सिख साम्राज्य के महान शासक शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के सम्मान में रखा गया है।

  • 2026 से होगी शुरुआत: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) इस लीग का पहला सीजन 2026 में आयोजित करेगा।

  • IPL की तर्ज पर फ्रेंचाइजी मॉडल: लीग में फ्रेंचाइजी आधारित टीमें हिस्सा लेंगी।

  • 10 सीजन के लिए फ्रेंचाइजी: फ्रेंचाइजी अधिकार शुरुआती 5+5 साल, यानी कुल 10 सीजन के लिए दिए जाएंगे।

  • पंजाब सरकार का सहयोग: लीग के आयोजन में पंजाब सरकार, BCCI और PCA मिलकर काम कर रहे हैं।

  • क्षेत्रीय आधार पर टीमें: माझा, मालवा और दोआबा समेत पंजाब के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें बनाई जाएंगी।

  • गांव से होगी प्रतिभाओं की तलाश: गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

  • विश्व स्तरीय क्रिकेटर तैयार करना लक्ष्य: ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर फोकस रहेगा।

  • नशामुक्त पंजाब अभियान से जुड़ी पहल: युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रखने की राज्य सरकार की रणनीति का यह अहम हिस्सा है।

  • मुल्लांपुर होगा मुख्य वेन्यू: न्यू चंडीगढ़ स्थित PCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) लीग का प्रमुख केंद्र होगा। साथ ही जालंधर और अमृतसर में भी क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!