Monday , September 21 2026
Breaking News

अमृतसर में दो दिन से लापता युवक मृत मिला, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

अमृतसर, (PNL): अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में खेतों में बने एक मोटर कमरे से 28 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव थोथिया निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह 13 जुलाई की शाम अपने मोटरसाइकिल पर किसी निजी काम से जंडियाला गुरु गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने दो दिनों तक उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को जीटी रोड के पास गांव मल्लियां स्थित दाना-पानी ढाबे के सामने खेतों में बने मोटर कमरे से उसका शव बरामद हुआ।

मृतक की मां सुखविंदर कौर, जो गांव थोथिया की वर्तमान पंचायत सदस्य हैं, ने बताया कि गुरप्रीत पेंट का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और नशे का आदी भी बताया जा रहा था।

गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। परिवार ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बेटी का जन्म महज पांच दिन पहले हुआ था। इस घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे तेजधार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है।

जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू से जांच कर रही है। यदि जांच या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या या किसी आपराधिक साजिश के संकेत मिलते हैं तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!