Tuesday , July 14 2026
Breaking News

पंजाब में लापरवाही पड़ी भारी : कार में पीछे बैठे 9 साल के बेटे से खेलते समय चली थी गोली, घायल पिता की मौत

रायकोट, (PNL) : पंजाब के रायकोट से बड़ी खबर है। रायकोट के गांव अकालगढ़ खुर्द में नौ वर्षीय बच्चे से चली गोली से घायल हुए उसके पिता दलजीत सिंह जीता की सोमवार सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। 45 वर्षीय किसान दलजीत सिंह पिछले दो दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहा था। दलजीत सिंह की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे दलजीत सिंह जीता अपनी पत्नी और बेटे के साथ बहन के घर संधारा देने कार में जा रहे थे। इसी दौरान दलजीत की पिस्तौल कार की पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ लग गई। बेटा पिस्तौल के साथ खिलौने की तरह खेलने लगा कि अचानक ट्रिगर दब गया और गोली दलजीत की पीठ में जा लगी। गंभीर रूप से घायल जीता को तुरंत रायकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

दलजीत की पीठ में लगी गोली पेट के अगले हिस्से में नाभी के पास जाकर फंस गई थी। दलजीत की हालत खराब होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। दलजीत की मौत के बाद से हर किसी की जुबान पर एक सवाल है कि बच्चों के हाथ में हथियार थमा देना कितना घातक साबित हो सकता है।

चौकी लोहटबद्दी के प्रभारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह जीता के शव का पोस्टमार्टम जगरांव सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा। रायकोट सदर थाना के अधीन चौकी लोहटबद्दी की पुलिस लुधियाना पहुंच चुकी है। जीता का अंतिम सस्कार शाम को उसके गांव अकालगढ़ खुर्द में किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में किसानों का हल्लाबोल, सभी टोल फ्री:लाडोवाल टोल प्लाजा पर बिना टैक्स गुजर रहे वाहन, धरना लगाया; लैंड पूलिंग नीति का विरोध

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार …

पंजाब में श्री गुरु रविदास के जीवन पर होंगे ड्रोन-शो:650वें प्रकाश पर्व पर 6.5 लाख झंडे बांटेंगे, वाराणसी समेत चार शहरों में निकलेगी शोभायात्रा

चंडीगढ़ , (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक बनाने के …

कपूरथला में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने 3 बच्चों संग पीया कीटनाशक

कपूरथला (PNL): पंजाब के कपूरथला जिले में एक दर्दनाक पारिवारिक घटना सामने आई है। गांव …

जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा को मारी टक्कर:महिला घायल, बिना नंबर की बाइक छोड़ भागे युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्पलेंडर ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार …

जालंधर : ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के डॉ. हरप्रीत सिंह को यूके की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रतिष्ठित सम्मान

जालंधर, (PNL) : पंजाब एवं भारत के चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत गौरव का विषय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!