Tuesday , September 1 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, देश भगत यूनिवर्सिटी में BAMS छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से बड़ी खबर है। देश भगत यूनिवर्सिटी में देर रात बीएएमएस के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जीशान अहमद बेग (23 वर्ष) पुत्र इरशाद अहमद बेग निवासी किश्तवाड़, जम्मू के तौर पर हुई है। घटना रविवार रात 9:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

जीशान बीएएमएस (चतुर्थ वर्ष) का छात्र था और डीबीयू के डी-ब्लॉक हॉस्टल में रहता था। सूत्रों के अनुसार, डीबीयू प्रशासन की विद्यार्थी की ओर 8 लाख रुपये की फीस बकाया थी। यूनिवर्सिटी की ओर से फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थी पर दबाव डाला गया था। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

छात्र की मौत के बाद रोष स्वरूप मेडिकल के छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ देश भगत अस्पताल के परिसर में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। न्याय की मांग लेकर विद्यार्थी धरने पर बैठ गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने कुछ विद्यार्थियों के बयान नोट किए हैं। मृतक छात्र के माता-पिता यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंच रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उनके माता-पिता के बयान के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका! NCLT ने विवादित दिवालियापन फैसले पर लगाई रोक, संपत्तियों की बिक्री पर ब्रेक

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के …

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

    चंडीगढ़ , (PNL) : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर स्टाफ से बहस; बोले- मैनेजर को बुलाओ, फिर मत कहना

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट …

अमृतसर में ड्रग्स और जाली नोट बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, 1.54 किलो नशा मिला; BSF-पुलिस ने सीमा से सटे इलाकों में की सर्च

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने …

पंजाबी सिख की अमेरिका में सिटिजनशिप रद्द:टैक्सी में महिला को किडनैप किया, सोती हुई के कपड़े उतारे; चाकू दिखा रेप किया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी मूल के सिख टैक्सी ड्राइवर की रेप केस में नागरिकता रद्द …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!