Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात, भाई-भाभी का कत्ल करके युवक ने 2 साल के मासूम भतीजे को नहर में फेंका, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोहाली जिले के खरड़ में एक नशेड़ी ने 10 अक्तूबर की रात पहले सगे भाई-भाभी की हत्या की फिर दोनों के शव के साथ दो साल के भतीजे को जिंदा रोपड़-भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वारदात गांव हरलालपुर के झुग्गियां रोड स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतबीर सिंह (35) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (33) के रूप में हुई है। वहीं, नहर में फेंके बच्चे की पहचान अनहद के रूप में हुई है।

खरड़ पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह लक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में उसके साथ शामिल दोस्त गुरदीप सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वारदात में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और कार की बरामदगी हो गई है। गुरुवार को मृतक अमनदीप कौर का शव मोरिंडा स्थित कजौली वाटर वर्क्स से बरामद कर लिया गया। सतबीर सिंह का शव अब तक नहीं मिला है। अनहद की भी तलाश जारी है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

थाना सदर खरड़ पहुंचे अमनदीप कौर के भाई रणजीत सिंह और बेअंत सिंह निवासी फेज-4 मोहाली ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी 2020 में संगरूर के गांव पंधेर निवासी सतबीर सिंह से हुई थी। वह मोहाली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। खरड़ में वह अपना घर बना रहे थे, जिसका सारा काम पूरा हो चुका था। उनका छोटा भाई लखबीर सिंह लक्खा नशेड़ी था और उनके साथ खरड़ में ही रहता था। माना जा रहा है कि पैसे के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।

सतबीर सिंह 11 अक्तूबर को कंपनी नहीं पहुंचे तो उनके साथियों ने फोन किया लेकिन फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने गांव पंधेर में रहने वाली उनकी बहन को कॉल की तो उन्होंने भाभी अमनदीप कौर को फोन किया। घंटी बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर सतबीर की बहन ने मोहाली फेज-4 में रहने वाले अमनदीप के मायके वालों से संपर्क किया तो अमनदीप के भाई और पारिवारिक सदस्य सतबीर के घर पहुंचे। वहां कोठी पर ताला लगा था और कोई फोन भी नहीं उठा रहा था। इसके बाद वह ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंचे तो फर्श पर खून बिखरा था। लखबीर सिंह के कमरे का बिस्तर भी खून से लथपथ था। इसके बाद उन्होंने सतबीर के परिवार और पुलिस को मामले की सूचना दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!