Tuesday , July 21 2026
Breaking News

पंजाब में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, लुधियाना सहित छह जिलों में टूटा रिकॉर्ड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में ठंड अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। पिछले एक सप्ताह से पंजाब के कई जिलों में धूप न के बराबर ही है, जबकि अब हवाएं चलने से भी कंपकंपी बढ़ गई है। शीतलहर भी चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लुधियाना में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड

सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड थी। सुबह दस बजे तक घनी धुंध छाई हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को लुधियाना में साल 2013 के बाद पहली बार दिन का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं एसबीएस नगर में तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब व बरनाला में 9.1 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस, रोपड़ में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बठिंडा में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साल 2016 के बाद पहली बार पांच जनवरी को दिन का तापमान इतना कम रहा।

यहां दिन का तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। फिरोजपुर में दिन का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 12.8 डिग्री सेल्सियस व पटियाला में 11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!