Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब के किसी भी ‘सिंथेटिक ट्रैक’ वाले ग्राउंड में नहीं होगा गणतंत्र दिवस, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के किसी भी जिले में सिंथेटिक ट्रैक वाले ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह नहीं होगा। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, लेकिन यह पहला अवसर होगा, जब इसका आयोजन पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में होगा।

ट्रैक किसी भी तरह से ना हो क्षतिग्रस्त

इससे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम हमेशा गुरुनानक स्टेडियम में होता था। लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने कहा कि उनके पास सीएम के कार्यक्रम की सूचना आई है। हालांकि गुरुनानक स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और ट्रैक किसी तरह से क्षतिग्रस्त न हो, इसलिए इसका आयोजन पीएयू में करने का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल लिखा कि 26 जनवरी को लुधियाना में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड पीएयू ग्राउंड में होगी। गुरुनानक स्टेडियम में हमने अभी-अभी नया सिंथेटिक ट्रैक बनाया है। हम नहीं चाहते कि परेड से ट्रैक का कोई नुकसान हो। पंजाब में किसी भी सिंथेटिक ट्रैक वाले ग्राउंड में परेड आयोजित न करने के निर्देश जारी किए गए हैं।’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!