Monday , August 10 2026
Breaking News

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटियाला में लहराया झंडा, साथ ही गांवों की पंचायतों के लिए किया बड़ा ऐलान, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस वाले दिन पटियाला में झंडा लहराया। इस दौरान सीएम ने संबोधन करते हुए पंचायतों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने घोषणा की कि सर्वसम्मति से पंचायत चुनने वाले गांवों को पंजाब सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि पंचायत चुनाव के दौरान बहुत झगड़े होते हैं और एक पार्टी सरपंची हासिल करने के लिए दूसरी पार्टी को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती लेकिन अब अगर पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी तो उन गांवों को 5 लाख की ग्रांट दी जाएगी।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई यह सोचता है कि 30-40 लाख रुपए लगाकर वह सरपंच बन जाएगा और फिर सरकार से मिलने वाली ग्रांट खा जाएगा तो ऐसे लोग यह गलतफहमी अपने दिल से निकाल दें, क्योंकि ग्रांट का पैसा मेरे हाथ से जाएगा और इसे गांव के विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा और हम इसमें कोई घोटाला नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बहुत पहले ऐसा होता था कि जब ग्रांट आती थी तो गांव की गलियां और नालियां बाद में बननी शुरू होती थीं, लेकिन पहले सरपंच का घर बनता था, लेकिन अब समय काफी बदल गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!