Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब और चंडीगढ़ में तेज बारिश:जालंधर में दिन में छाया अंधेरा, 2 बजे तक हेवी रेन और बिजली गिरने का अलर्ट

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। चंडीगढ़ समेत मोहाली, पठानकोट, रूपनगर और गुरदासपुर में तेज बारिश हुई। तेज बारिश से चंडीगढ़ और खरड़ में सड़कों पर पानी भर गया। जालंधर और लुधियाना समेत अन्य जगह बादल छाए हुए हैं। जालंधर में दिन में ही अंधेरा छा गया है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पौने दो बजे तक अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के मुताबिक राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, दसूया, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां सहित कई इलाकों के लिए ‘टेक एक्शन’ अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं पटियाला, अमलोह, खन्ना, समराला, फगवाड़ा, जालंधर, नवांशहर, बटाला, डेरा बाबा नानक और भुल्लथ समेत कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!