Sunday , September 20 2026
Breaking News
Screenshot

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। रविवार देर रात एक युवक कथित रूप से मंदिर में घुस गया और भगवान शिव की मूर्ति सहित अन्य धार्मिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। आरोपी मंदिर से कुछ सामान लेकर भागने की कोशिश भी कर रहा था, लेकिन लोगों के पहुंचने पर वह अपना बैग मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मंदिर के प्रधान सुभाष चंदर ने बताया कि रात को रोजाना की तरह उनकी पत्नी सपना मंदिर के कपाट बंद करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक गर्भगृह के भीतर मौजूद था और भगवान शिव की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आरोप है कि युवक मंदिर में रखी भगवान की तस्वीरें उठा चुका था और शिव जी का डमरू भी अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था।

महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर आरोपी भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और कुछ देर तक काबू में भी रखा, लेकिन हाथापाई के दौरान वह खुद को छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। भागते समय उसका एक बैग मंदिर परिसर में ही छूट गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आरोपी हिंदू समुदाय से संबंधित प्रतीत हो रहा था। वहीं मंदिर कमेटी ने आशंका जताई है कि यह केवल चोरी या नशे की हालत में की गई हरकत नहीं भी हो सकती। हालांकि, इस संबंध में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच की जाए, मौके से मिले बैग की फोरेंसिक जांच कराई जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषी की पहचान कर उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!