Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर से कांग्रेसी विधायक के भतीजे की कनाडा में सड़क हादसे दौरान हुई मौत, एटीवी राइडिंग के लिए गया था, 300 फीट खाई मे गिरा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की दुखद खबर शाहकोट से आ रही है। शाहकोट हलके से कांग्रेसी विधायक लाडी शेरोवालिया के भतीजे की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पहचान जसमेर सिंह के रूप में हुई है। जसमेर सिंह के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजमेर सिंह खालसा हैं।

शूगर मिल नकोदर के चेयरमैन अश्विंदर सिंह और मृतक के भाई संतोख सिंह खैरा ने बताया कि जसमेर सिंह अपने दूसरे दोस्त अमनदीप सिंह काहलों निवासी अमृतसर के साथ एटीवी राइडिंग के लिए पहाड़ों पर गए थे। जब वह राइड के बाद वापस लौट रहे थे तो बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों लोग 300 फीट गहरी खाई में गिर गए।

दोनों युवकों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जसमेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल अमनदीप सिंह का इलाज शुरू कर दिया।

भारत में किया जाएगा जसमेर का संस्कार

परिवार के अनुसार जसमेर सिंह की पत्नी और बच्चे भारत आए थे और कनाडा लौटने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद थे। तभी उन्हें जसमेर सिंह की दर्दनाक मौत की खबर मिली। उन्होंने कहा कि जसमेर सिंह का अंतिम संस्कार साहला नगर, मलसियां शाहकोट में होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!