Sunday , September 20 2026
Breaking News

टी-20 के अपने पहले मैच में अमेरिका से हार गई पाकिस्तानी टीम, वर्ल्ड कप से हो सकती है बाहर, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 का अपना पहला ही मैच हार गया है. अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हार का कड़वा घूंट पीने को मजबूर किया. मेजबान यूएसए की टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम किया. अमेरिका ने इस जीत से ग्रुप ए में प्वांइट टेबल का पूरा समीकरण बदल दिया है. वह भारत को पीछे छोड़ पहले नंबर पर जा बैठा है. पाकिस्तान पर तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. अगर वह अपने अगले तीनों मैच नहीं जीत पाता तो वह बाहर हो सकता है.

पाकिस्तान और अमेरिका का मैच गुरुवार देर रात खेला गया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 159 रन बनाए. इसके जवाब में अमेरिका ने भी निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 159 रन बना दिए. मैच टाई हो गया. फिर सुपर ओवर खेला गया. अमेरिका ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 रन बनाए. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 13 रन ही बना पाई. इस तरह पाकिस्तान हार गया. अमेरिका ने सुपर ओवर जीत दो पॉइंट अपने नाम किए.

पॉइंट टेबल में टॉप पर अमेरिका

अमेरिका की टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यह दूसरी जीत है. इस जीत से उसके 4 अंक हो गए हैं. अब वह पॉइंट टेबल में ग्रुप ए में पहले नंबर पर है. भारतीय टीम एक जीत से 2 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. पाकिस्तान (0), तीसरे, कनाडा (0) चौथे और आयरलैंड (0) पांचवें नंबर पर है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!