Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर शॉप पर फायरिंग में पीटे युवक से मांगी माफी:गैंगस्टर की धमकी के बाद खौफ में दुकानदारों , बोले- हम हाथ जोड़कर माफी मांगते

जालंधर , (PNL) : जालंधर में ‘चावला मोबाइल पॉइंट’ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। वारदात के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ और दुकानदारों ने फायरिंग करने वाले दो युवको में से एक को पकड़ लिया। अब उसी युवक और उसे भेजने वाले गैंगस्टरों से दुकानदारों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर दुकानदारों द्वारा माफी मांगने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों का दावा है कि दुकानदारों ने यह कदम युवक से जुड़े एक बड़े गैंगस्टर की तरफ से मिली जान से मारने की धमकी के बाद उठाया है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना 21 जून की है, जब जालंधर के मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट पर अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।फायरिंग के तुरंत बाद, दुकानदारों और वहां इकट्ठा हुई उग्र भीड़ ने एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया था। लोगों ने उस युवक लात-घूंसों सेपिटाई कर दी थी।

जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंह करने के बाद लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पीटा था।

जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंह करने के बाद लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पीटा था।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पीड़ित युवक से जुड़े एक गैंगस्टर ने दुकानदारों को सीधे तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। गैंगस्टर की इस धमकी से बाजार के व्यापारी और दुकानदार बुरी तरह खौफजदा हो गए।अपनी जान माल की सुरक्षा को खतरे में देख, मारपीट में शामिल मुख्य दुकानदारों ने खुद का एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। इस वीडियो में दुकानदार पूरी तरह से डरे हुए और बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में दुकानदार हाथ जोड़कर पंजाबी में अपनी गलती स्वीकार करते हुए कह रहे हैं। दुकान के लोगों ने वीडियो में कहा की कुछ दिन पहले हमारे चावला मोबाइल पॉइंट पर एक घटना हुई थी, जिसमें लोगों की भीड़ ने एक लड़के को पकड़ लिया था और उसकी बहुत बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। मैं उस पूरी घटना के लिए उस भाई (युवक) से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। इसके साथ ही, जिन लोगों ने उसे भेजा था, मैं उनसे भी हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हम सीधे-साधे काम-काज करने वाले लोग हैं, कृपया हमें माफ कर दिया जाए। इस माफीनामे के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि सरेआम फायरिंग करने वाले और दुकानदारों को डराने वाले गैंगस्टरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि व्यापारी अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!