Monday , September 21 2026
Breaking News

राशन लेने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, पंजाब में नई डिपो नीति लागू, CM ने सौंपे इतने लाइसेंस, पढ़ें

मोहाली, (PNL): पंजाब की भगवंत मान सरकार आज प्रदेश के लोगों को उनके घरों के नजदीक राशन उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 2,800 नए राशन डिपो होल्डरों को लाइसेंस सौंपेंगे। यह आवंटन सरकार की नई राशन डिपो अलॉटमेंट पॉलिसी के तहत किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार, नए राशन डिपो शुरू होने से प्रदेश के करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को अपने घर के पास ही राशन की सुविधा मिल सकेगी। सरकार का उद्देश्य हर गांव और शहरी क्षेत्र में पर्याप्त राशन डिपो स्थापित करना है, ताकि लोगों को राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नई नीति के तहत डिपो का आवंटन पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

वर्तमान में पंजाब सरकार प्रदेश के 14 हजार राशन डिपो के माध्यम से स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत पंजीकृत करीब 40 लाख परिवारों को मुफ्त गेहूं और ‘मेरी रसोई’ राशन किट उपलब्ध करा रही है। सरकार का दावा है कि नए डिपो शुरू होने से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक सुगम तथा प्रभावी होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!