Wednesday , October 7 2026
Breaking News

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक में देर रात एक नशेड़ी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला कर दिया और क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का मुख्य कारण डॉक्टर द्वारा मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह देना था। इस बात से नाराज होकर हमलावर ने डॉक्टर से हाथापाई की, उनका मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ दी तथा दवाइयां बिखेर दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।क्लीनिक में मरीज को रेफर करने पर विवाद डॉक्टर विजय ने बताया कि देर रात एक युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने क्लीनिक आया था। युवक अत्यधिक नशे की हालत में था। महिला की स्थिति देखकर डॉक्टर विजय कुमार ने उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाकर दिखाने की सलाह दी।हाथापाई और सामान की तोड़फोड़ बस इतनी सी बात पर युवक भड़क गया और उसने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ हाथापाई और बदसलूकी शुरू कर दी। आरोपियों ने क्लीनिक का बीपी चेक करने वाला उपकरण और डॉक्टर का मोबाइल फोन पूरी तरह तोड़ दिया। इसके अलावा, क्लीनिक में रखी कई दवाइयां इधर-उधर बिखेर कर नुकसान पहुंचाया।

डॉक्टर का मोबाइल तोड़ा।

डॉक्टर का मोबाइल तोड़ा।

स्टाफ और मरीजों के साथ अभद्रता घटना के समय क्लीनिक में अन्य मरीज और लेडी स्टाफ भी मौजूद थे। हमलावरों ने लेडी स्टाफ के साथ भी बदसलूकी और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। डॉक्टर के अनुसार, इस हमले में उनका लगभग 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 16 साल के कार्यकाल में उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है।

आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोपी हमलावर की पहचान ‘सनी शूटर’ के रूप में हुई है, जो भांडे बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियारों और नशे (चिट्टे) से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी सूचना मिलते ही थाना-4 के एएसआई अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉक्टर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जब आरोपी के घर पर छापेमारी की, तो वह छतों के रास्ते भागने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

CM भगवंत मान के OSD समेत 6 पर CBI ने किया केस दर्ज, केजरीवाल बोले-भाजपा बौखला चुकी है…

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

लुधियाना में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:सोने की अंगूठियां उतरवाईं, कैश-मोबाइल और सामान छीना; घर लौट रहे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक को पुरानी माधोपुरी पुली …

मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न होने का हवाला दिया, सरकारी वकील का तर्क- वह हार्डकोर गैंगस्टर

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के मोहाली में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामलों में नामजद …

चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:युवक-युवती की उम्र 19-19 साल; आधी रात को सूचना मिली, दोनों की पहचान हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन की चपेट में आकर सुसाइड कर लिया। …

पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से रचाई शादी! सच सामने आया तो उड़ गए होश, 6 लोगों पर FIR

लुधियाना, (PNL): फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और …

जालंधर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी …

अमृतसर में निहंगों ने युवक को पीटा:दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे; फिर 7 सेकंड में 4 थप्पड़ जड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में निहंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। 20 सेकंड …

CM मान ने चंडीगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया:गुलदस्ता भेंट कर जताई खुशी, पंजाब और देश के मुद्दों पर बातचीत हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!