Saturday , October 31 2026
Breaking News

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के नशे में सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को टक्कर मारने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वाहन को घेरकर जमकर हंगामा किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जालंधर देहाती ने आरोपी एएसआई गुरसिंदर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भोगपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिकवरी वैन में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी गाड़ी से सड़क किनारे और चल रही 3-4 अन्य गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन का टायर फट गया और गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी कर्मचारी की पहचान एएसआई गुरसिंदर सिंह के रूप में हुई। एएसआई गुरसिंदर सिंह पुलिस लाइन जालंधर में तैनात था और उस समय भोगपुर नेशनल हाईवे पर रिकवरी वैन पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

आरोपों की पुष्टि और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी एएसआई गुरसिंदर सिंह का सिविल अस्पताल काला बकरा में मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल से आई मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि एएसआई घटना के समय शराब के नशे के भारी प्रभाव में था।डॉक्टरी परीक्षण में नशे की पुष्टि होने के बाद मामले की पूरी रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी), जिला जालंधर (देहाती) को सौंपी गई। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क (पीपीएस) ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में एएसआई गुरसिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।निलंबन के साथ ही आरोपी पुलिसकर्मी को वापस पुलिस लाइन जालंधर भेज दिया गया है और उसके खिलाफ सख्त विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही और कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!