Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से भड़की, हवा से फैली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; बिजली आपूर्ति बाधित रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर के धोगड़ी रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। हवा के साथ आग तेजी से फैल गई। आग के चलते इलाके की बिजली कट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर फाइटर्स ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से धोगड़ी रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के चलते इलाके की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

आग बुझाते फायर कर्मचारी और मौके पर एकत्रित हुए लोग।

आग बुझाते फायर कर्मचारी और मौके पर एकत्रित हुए लोग।

लोगों बोले- देर रात तक नहीं आई बिजली स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद कई मोहल्लों में रविवार देर रात तक बिजली गुल रही। हालांकि बिजली विभाग ने देर रात सप्लाई बहाल कर दी। लोगों का कहना है कि आबादी बढ़ने के साथ ट्रांसफॉर्मरों पर लोड भी बढ़ गया है, लेकिन पावरकॉम की ओर से क्षमता के मुताबिक इन्हें अपग्रेड नहीं किया गया। इसके चलते इलाके में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!