Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में कार ड्राइवर ने 2 कारों-बाइक को मारी टक्कर:हंगामे के बाद हिरासत में, शराब पीए होने का शक; पुलिस बोली-मेडिकल करवाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर के नकोदर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास बेकाबू कार ने एक साथ कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान एक बाइक सवार नीचे आ गया। हालांकि बाइक सवार ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचा ली लेकिन बाइक कार के नीचे दब गई।

चंडीगढ़ नंबर (CH 01 CU 7272) की किया सेल्टोस कार चला रहे ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी दो से तीन कारों और भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वाहनों का भारी नुकसान हुआ है। घटना के वक्त आरोपी कार ड्राइवर ने कपड़े तक नहीं पहने हुए थे और वह बोलने की हालत में नहीं है।

एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर बनियान में सड़क पर घूमता दिखा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर ने मौके से गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ और राहगीरों ने हिम्मत दिखाकर उसे तुरंत घेर लिया और पकड़ लिया।

पीड़ित बाइक सवार मोहित, जो एक बैंक में काम करता है, ने बताया कि वे सड़क किनारे बाइक खड़ी करके किसी से फोन पर बात कर रहे थे, तभी इस तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इसमें जान बाल-बाल बची, हालांकि उनकी स्प्लेंडर बाइक कार के नीचे बुरी तरह फंसकर चकनाचूर हो गई।

जालंधर में हादसे के बाद ड्राइवर के साथ होती बहस।

जालंधर में हादसे के बाद ड्राइवर के साथ होती बहस।

पीसीआर टीम मौके पर पहुंची, थाना-4 में ले गई घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर (112) की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी बेहद गंभीर रूप से शराब के नशे में धुत था और उसे अपना नाम या होश तक नहीं था। पुलिस अधिकारियों (अमरीक सिंह) ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और सबसे पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।

इसके साथ ही, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि विवेक इंटरनेशनल होटल के बाहर अवैध पार्किंग के कारण तो सड़क पर यातायात प्रभावित नहीं हो रहा था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!