Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर के देवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब और त्रिपुरमालिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे से तलाशी ले रही है। पुलिस स्निफर डॉग के साथ पहुंची है। फिलहाल पुलिस को अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हफ्ते के अंदर ये दूसरी थ्रेट है। इससे पहले जालंधर के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम रखने होने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाला था। बता दें कि 51वां शक्ति पीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर होने के चलते देवी तलाब मंदिर में बड़ी संख्या में हर रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से धमकी

खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ बताने वाले संगठन की ओर से भेजे गए इस धमकी भरे ई-मेल में पंजाब सचिवालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट के बीच निशाना बनाने की बात कही गई है। साथ ही 5-6 जून को अंबाला और दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल में 6 जून 1984 को अमृतसर के दरबार साहिब पर हुए सैन्य हमले का बदला लेने का उल्लेख करते हुए अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माइसर मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम धमाकों से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!