Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर की लेक्चरर के अंतिम शब्द-एक बार बेटी दिखा दो:वेंटिलेटर पर भी उसे तलाशती रहीं; हार्पिक पिलाने में पति की गर्लफ्रेंड भी शामिल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में टॉयलेट क्लीनर पिलाकर लेक्चरर पत्नी नेहा (36) की हत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। नेहा के भाई ने आरोप लगाया कि उसके जीजा की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद थी। उसने भी उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर पिलाने में हेल्प की।

भाई के बयान पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी के साथ उसकी प्रेमिका सतपाल कौर को भी नामजद कर लिया है। वहीं, मृतक नेहा की भाभी दिव्या ने कहा कि आरोपी अपने साथ पिस्टल रखता था। इससे पहले कई बार नेहा को कह चुका था कि तेरे मुंह में गोली मार दूंगा।

दिव्या ने अपनी झोली फैलाते हुए कहा कि नेहा की अंतिम निशानी उसकी 6 साल की बेटी कियारा को उसे सौंपा जाए। उसे शक है कि आरोपी कहीं उसे भी न मार दे।

उन्होंने कहा कि नेहा वेंटिलेटर पर भी अंतिम बार गर्दन घुमाकर अपनी बेटी को तलाशती रही। उसकी बेटी को देखे बिना मौत हो गई। वह बार-बार कह रही थी कि बेटी के देखे बिना नहीं मरना चाहती। उसके अंतिम शब्द थे कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह पालना।

नेहा की शादी से लेकर मौत तक पूरी कहानी…

  • 7 साल पहले मेटरीमोनियल साइट से शादी: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ कॉलेज में लेक्चरर नेहा की भाभी दिव्या ने बताया कि ननद की शादी लगभग 7 साल पहले फरवरी 2019 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए करतारपुर मंडी निवासी उमंग बस्सी के साथ हुई थी। उमंग बस्सी का परिवार करतारपुर मंडी में ‘सुरेंद्र ट्रेडर्स’ के नाम से आढ़त का कारोबार करता है।

  • शादी के एक साल बाद तंग करना शुरू किया: दिव्या ने बताया कि शादी के 1 साल तक सब कुछ ठीक चला। नेहा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति उमंग बस्सी, उसकी मां कुसुम बस्सी नेहा को तंग करने लगे। एक साल से उसकी प्रेमिका सतपाल कौर भी उसे परेशान कर रही थी।

  • बचपन की क्लासमेट से करना चाहता था शादी: दिव्या ने बताया कि अभी पिछले एक साल से उसकी ननद को ज्यादा परेशान किया जा रहा था। उमंग बस्सी करतारपुर की रहने वाली और पटियाला में ब्याही अपनी बचपन की क्लासमेट के टच में आया। इसके बाद दोनों में चैट होने लगी। नेहा ने इनकी चैट कई बार पकड़ी। अब उमंग नेहा को धमकी दे रहा था कि उसे उसके सामने शादी करके लाएगा।

  • नेहा को हार्पिक पिलाते वक्त प्रेमिका भी साथ थी: नेहा के भाई अमरीश कुमार ने आरोप लगाया कि जब उसकी बहन को टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाया गया तो उस समय उमंग बस्सी की प्रेमिका सतपाल कौर भी मौके पर थी। उमंग, उसकी मां कुसुम बस्सी और प्रेमिका सतपाल कौर तीनों ने उसके मुंह में हार्पिक डाला।

  • अस्पताल पहुंचने पर उड़े होश: मृतका की भाभी दिव्या ने बताया कि 20 अगस्त को उनके पास पति के रिश्तेदार पंकज दुआ का इमरजेंसी फोन आया, जिसके बाद वे तुरंत जालंधर के लिए रवाना हुए। फगवाड़ा पहुंचने पर जब अस्पताल का नाम पूछा तो उन्हें फोर्टिस अस्पताल जालंधर जाने को कहा गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की हालत बेहद क्रिटिकल है और बचने की कोई उम्मीद नहीं है।

  • परिजनों को आरोपियों ने लेट सूचना दी: उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खुलासा किया कि नेहा को हार्पिक पिलाया गया है। नेहा को 19 अगस्त को ही अस्पताल भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्हें जानबूझकर 20 अगस्त को सूचना दी गई ताकि वे उसे बचा न सकें।

  • जज के सामने दिए बयान से हुआ खुलासा: दिव्या ने बताया कि नेहा की गंभीर हालत को देखते हुए जज साहिबा ने खुद अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। बयानों में नेहा ने स्पष्ट किया कि उसके पति उमंग बस्सी, सास कुसुम बस्सी और पति की प्रेमिका सतपाल कौर ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए टॉयलेट क्लीनर पिलाया है। नेहा के अनुसार उसे जबरन हार्पिक पिलाया गया। नेहा की सास ने उसे दो गिलास पानी पिलाया था, ताकि तेजाब शरीर में पूरी तरह फैल जाए और बचने की कोई गुंजाइश न रहे।

  • आखरी सांस तक बेटी को देखने के लिए तड़पती रही: उन्होंने बताया कि नेहा की 6 साल की एक बेटी है, जिसका नाम कियारा बस्सी है और वह जालंधर के इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। दिव्या ने रोते हुए बताया कि नेहा आखिरी सांस तक अपनी 6 साल की बेटी को देखने के लिए आंखें घुमाती रही और तड़पती रही।

    • अस्पताल से सूचना मिलने के बाद की कार्रवाई: थाना करतारपुर के ASI और जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि हमें 21 अगस्त की शाम को सूचना मिली कि नेहा नाम की एक महिला गंभीर स्थिति में पठानकोट रोड स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने महिला को बोलने में असमर्थ बताते हुए वेंटिलेटर पर होने के कारण अनफिट करार दिया, लेकिन यह भी बताया कि वह इशारों में बात कर सकती है। क्योंकि वेंटिलेटर पर पुलिस द्वारा बयान दर्ज नहीं किया जा सकता था, इसलिए हमने तुरंत जज साहिबा नमीता शर्मा को अर्जी प्रस्तुत की।

    • पीड़िता की मौत, हत्या की FIR दर्ज की: इलाज के दौरान रात लगभग 8:30 बजे पीड़िता नेहा की मौत हो गई। सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। इसके बाद मृतक नेहा के भाई अमरीश कुमार के नए बयानों के आधार पर मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस (जो पहले आईपीसी में 302 थी) और आपराधिक साजिश की धारा 61(2) बीएनएस (जो पहले आईपीसी में 120B थी) जोड़ी गई है।

      धूरी में सीएम दफ्तर से 200 मीटर दूर घर नेहा शादी से पहले चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTTR) से पढ़ाई करके लेक्चरार के पद पर कार्यरत थी। उसका मायका धूरी (सीएम सिटी) के कक्कड़वाल पुल के पास है। सीएम दफ्तर से 200 मीटर दूर नेहा का घर है। यहीं उनके परिवार का कपड़ों का (एके कलेक्शन) बिजनेस है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर मदद मांगी, जिसके बाद पंजाब के सीएम ऑफिस और संगरूर से स्थानीय नेताओं का फोन आया। इसके बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

      ससुराल पक्ष बच्ची को लेकर फरार घटना के बाद से ही आरोपी पति उमंग बस्सी, सास कुसुम बस्सी और प्रेमिका सतपाल कौर फरार हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी नेपाल या भूटान बॉर्डर के रास्ते विदेश भाग सकते हैं, इसलिए पुलिस तुरंत उनके फोटो जारी कर उन्हें गिरफ्तार करे। नेहा की भाभी दिव्या ने रोते हुए गुहार लगाई है कि उनकी ननद की आखिरी इच्छा पूरी करते हुए 6 साल की मासूम बच्ची क्यारा की कस्टडी उन्हें सौंपी जाए और आरोपियों को ऐसी सख्त सजा मिले जो देश के लिए नजीर बने।

      आरोप- खुद को एमएलए का पीए बताता था उमंग नेहा के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी उमंग बस्सी उर्फ हनी पॉलिटिक्ली तौर पर भी एक्टिव था। वह हमेशा पिस्टल लेकर घूमता था और करतारपुर के एमएलए बलकार सिंह के घर उसका आना-जाना था। एमएलए के साथ फोटो शेयर करते हुए परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को एमएलए का पीए बताता था। इसके दम पर भी वो बदमाशी दिखता था। उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो जालंधर में उन पर दबाव बना लेता था।

    • टॉयलेट क्लीनर पिलाने या पीने की जांच: शुरुआती जांच में मामला टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) से जुड़ा सामने आया है। पीड़िता ने इसे खुद पिया था या उसे जबरन पिलाया गया था, इसका पूरा सच आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से तफ्तीश कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से …

जालंधर में स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने मैनेजर के सिर पर हमला:डंडे से वार,वीडियो वायरल होने पर फिरोजपुर रेल मंडल ने बैठाई जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर स्थित लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलाने को लेकर शुरू …

जालंधर में महिला का बैग छीनकर भागे बदमाश:स्कूटी पर आए दो युवक, पीछे से की स्नैचिंग; शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट सदर बाजार की मुख्य मार्केट में स्कूटी सवार दो बदमाश …

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड …

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए थे 4-5 लोग, मेरी दीवार खराब कर गए

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

जालंधर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी …

जालंधर में सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन:आंगनवाड़ी वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुलिस बल तैनात

जालंधर , (PNL) : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ‘भज्जी’ के जालंधर स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!