Monday , October 26 2026
Breaking News

सिख बुजुर्गों के कातिलों के सुराग पर ₹45 लाख इनाम:सैर करते वक्त मारी थीं गोलियां, 15 साल बाद न हत्यारे मिले, न कत्ल की वजह पता

जालंधर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2 बुजुर्ग सिखों की गोली मारकर हत्या करने वालों का सुराग देने वालों पर 50 हजार डॉलर यानी करीब 45 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। 15 साल बीतने के बाद भी अमेरिकी पुलिस इस केस को नहीं सुलझा पाई। जिन 2 सिखों का कत्ल किया गया, वह नवांशहर और होशियारपुर के रहने वाले थे।

दोनों बुजुर्ग सैर पर निकले थे, जिस वक्त एक ट्रक में आए हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी। इतना वक्त बीतने के बाद भी पुलिस कातिलों को पकड़ना तो दूर, उसकी वजह तक पता नहीं कर पाई है।

1. सेहत सुधारने के लिए रोज सैर पर निकलते थे दोनों बुजुर्ग गुरमेज सिंह अटवाल (78) और सुरिंदर सिंह (65) मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। गुरमेज सिंह नवांशहर जिले के फराल्लाह गांव के निवासी थे। वह भारत में राजस्व विभाग में कार्यरत थे। साल 2001 में अमेरिका पहुंचने के बा, 2003 के आसपास वह अपने परिवार के साथ कैलिफोर्निया के एल्क ग्रोव में बस गए।

गुरमेज सिंह अपनी सेहत का बेहद ध्यान रखते थे। उन्हें डायबिटीज (मधुमेह) थी। ब्लड शुगर नियंत्रित रखने के लिए वह रोजाना 6 से 10 मील तक पैदल चलते थे। उनकी इसी आदत के कारण उनके बेटे कमलजीत सिंह अटवाल उन्हें प्यार से ‘वॉकिंग मैन’ कहकर बुलाते थे।

वहीं, सुरिंदर सिंह होशियारपुर जिले के पंदोरी गंगा सिंह गांव के रहने वाले थे। अमेरिका आने से पहले वह भारत और लीबिया में ट्रक चलाने का काम करते थे। वह करीब 2005 में अमेरिका आए थे। उन्हें पहले कई बार दिल का दौरा पड़ चुका था और डॉक्टरों ने उन्हें नियमित रूप से टहलने की सलाह दी थी।

2. सैर करते-करते बन गए जिगरी दोस्त कमलजीत सिंह अटवाल के मुताबिक, उनके पिता गुरमेज सिंह की मुलाकात सुरिंदर सिंह से आपसी दोस्तों के जरिए हुई थी। जब सुरिंदर सिंह ने अपनी दिल की बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताया, तो गुरमेज सिंह ने उन्हें अपने साथ सैर पर चलने का सुझाव दिया।

इसके बाद दोनों रोजाना साथ टहलने लगे। धीरे-धीरे उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। साथ सैर करना और बातचीत करना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया। दोनों के बीच ऐसी दोस्ती हुई कि वे एक-दूसरे के जिगरी यार बन गए।

3. 2011 में सैर के दौरान गोलियां मारीं 4 मार्च 2011 को दोनों दोस्त रोजाना की तरह दोपहर में सैर पर निकले थे। वे एल्क ग्रोव में जिनेवा पॉइंट ड्राइव के पास ईस्ट स्टॉकटन बुलेवार्ड पर टहल रहे थे। तभी एक ऊंची गाड़ी (लिफ्टेड ट्रक) उनके पास आकर रुकी। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में सवार हमलावर ने दोनों बुजुर्गों पर कई गोलियां चला दीं। हमला अचानक हुआ, इसलिए उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सुरिंदर सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गुरमेज सिंह अटवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब 45 दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड ने एल्क ग्रोव के स्थानीय निवासियों और सिख समुदाय को झकझोर दिया।

दोनों बुजुर्ग अपने समुदाय और धार्मिक स्थल पर जाने वाले लोगों के बीच जाने-पहचाने थे। उस समय इस बात को लेकर भी चिंता जताई गई थी कि कहीं उन्हें उनकी धार्मिक पहचान के कारण तो निशाना नहीं बनाया गया। हालांकि, इस आशंका की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस ने कातिलों के संदिग्ध ट्रक की ये तस्वीरें जारी की थीं।

15 साल बाद भी पुलिस के हाथ खाली वारदात के बाद एल्क ग्रोव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए स्थानीय समुदाय ने भी सहयोग किया। मामले में जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणाएं की गईं। पुलिस ने जांच के दौरान साइंटिफिक सबूतों और आधुनिक डीएनए तकनीक की मदद लेने की कोशिश भी की, लेकिन हत्यारों तक पहुंचने के लिए कोई निर्णायक सुराग नहीं मिला।

15 साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये मामला अनसुलझा है। पुलिस अब भी ऐसे लोगों से जानकारी मिलने की उम्मीद कर रही है, जो इस हत्याकांड के बारे में कुछ जानते हों।

2016 में नाम मंजूर, 2021 में खुला ‘सिंह एंड कौर पार्क’ दोनों बुजुर्गों की याद को संजोने के लिए एल्क ग्रोव शहर में एक विशेष पार्क बनाया गया। सिटी काउंसिल ने 27 जुलाई 2016 को इसका नाम ‘सिंह एंड कौर पार्क’ रखने की मंजूरी दी थी। इसके बाद अप्रैल 2021 में पार्क का उद्घाटन हुआ।

करीब 5 एकड़ में फैले इस पार्क को मुगल वास्तुकला और पंजाबी संस्कृति से प्रेरित रूप दिया गया है। यहां स्थानीय कलाकार की बनाई गई दो मूर्तियों में सिख धर्म के प्रमुख प्रतीकों को भी दर्शाया गया है। यह पार्क दोनों बुजुर्गों की स्मृति और समुदाय के प्रति उनके महत्व को सम्मान देने का प्रतीक है।

दोनों बुजुर्गों की याद में बना सिंह एंड कौर पार्क।

गवर्नर ने घोषित किया 50 हजार डॉलर का इनाम अब इस मामले को सुलझाने के लिए एक बार फिर उम्मीद जगी है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने 23 अक्टूबर 2026 को गुरमेज सिंह अटवाल और सुरिंदर सिंह की हत्या के मामले में जानकारी देने पर 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की।

इसमें कहा गया है कि यह इनाम ऐसी जानकारी के लिए है, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषसिद्धि में मदद मिल सके। भारतीय मुद्रा में 50,000 डॉलर की कीमत करीब 45 से 48 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

गवर्नर ने इसी दिन कैलिफोर्निया के छह अनसुलझे हत्या के मामलों के लिए कुल 3 लाख डॉलर के इनामों की घोषणा की थी। इनमें एल्क ग्रोव का यह दोहरा हत्याकांड भी शामिल है। मामले से जुड़ी जानकारी एल्क ग्रोव पुलिस विभाग को 916-627-3111 नंबर पर दी जा सकती है।

बेटे ने कहा- कदम अच्छा, लेकिन बहुत देर हो गई इनाम की नई घोषणा पर गुरमेज सिंह अटवाल के बेटे कमलजीत सिंह अटवाल ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। उनका मानना है कि कुछ न होने से कुछ होना बेहतर है, लेकिन इतनी बड़ी इनामी राशि की घोषणा करने में काफी देर हो चुकी है। कमलजीत के मुताबिक, अगर घटना के तुरंत बाद इतनी बड़ी राशि के इनाम की घोषणा की गई होती, तो शायद कोई प्रत्यक्षदर्शी या मामले से जुड़ी जानकारी रखने वाला व्यक्ति उसी समय सामने आ जाता।

इसके बावजूद, वह इस पहल को सकारात्मक कदम मानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि नई घोषणा के बाद कोई अहम जानकारी सामने आएगी और उनके पिता तथा उनके दोस्त की हत्या के मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। परिवार को आज भी उस दिन का इंतजार है, जब हत्यारों की पहचान होगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया, कबाड़ का कारोबार बताया; पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंचा किराएदार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में किराए के मकान से पुलिस ने चोरी की तारें बरामद …

लुधियाना में लोगों की भीड़ ने तोड़ी क्रेटा:सड़क हादसे में बोनट पर घसीटा था युवक,ईंट-पत्थर भी चले

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के चंद्र नगर इलाके के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में एक …

गोल्डन टेंपल में हेलीकॉप्टर से बरसे फूल:गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत; सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी सुनी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार को चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी का …

जालंधर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था नवी; रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल …

पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स …

पंजाब में दोस्तों ने 12वीं के छात्र को भाखड़ा नहर में फेंककर मार डाला! तीसरे दोस्त ने वीडियो कॉल पर दिखाया डूबता हुआ छात्र

नाभा, (PNL) : पंजाब में भाखड़ा नहर में डूबने से 12वीं कक्षा के एक छात्र …

नकोदर के रहीमपुर डेरा से 50 बसों में संगत श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने दिखाई हरी झंडी, पढ़ें

जालंधर/नकोदर, (PNL) : रहीमपुर डेरा, नकोदर से आज संत स्वामी प्रगट नाथ जी के नेतृत्व …

जालंधर में नशे में झूमता दिखा युवक, पुलिस ने पकड़ा:नशीले पदार्थ बरामद, NDPS एक्ट में केस

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे की हालत में झूमते एक युवक का वीडियो वायरल …

जालंधर में बेकाबू ट्रक ने दुकान में मारी टक्कर:पति-पत्नी ने भागकर बचाई जान, मलबे में दबा सामान, हादसे के बाद चालक फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के संजय गांधी नगर रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा …

लुधियाना में हाथ काटकर दुकानदार को पकड़ाया:हमलावर बोले- युवक के घर भिजवा देना, घर में घुसकर हमला किया; इलाज के दौरान मौत हुई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से …

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को …

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!