Saturday , July 11 2026
Breaking News

जालंधर : आदमपुर एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कई मंत्री रहे मौजूद, दोआबा के लोगों को मिलेगा फायदा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब में जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट की न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पूरे दोआबा के लोगों को फायदा मिलेगा। एयरपोर्ट पर कई मंत्री और नेता पहुंचे। इसलिए जालंधर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। हालांकि, फिलहाल उड़ानों को लेकर अथॉरिटी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री विजय सिंह, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP), राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (AAP), राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (AAP), राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल (AAP), MLA आदमपुर सुखविंदर सिंह कोटली (कांग्रेस) सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

आदमपुर सिविल एयरपोर्ट परिसर 40 एकड़ में फैला

गौरतलब है कि आदमपुर सिविल एयरपोर्ट परिसर करीब 40 एकड़ में फैला हुआ है। नया टर्मिनल 6000 वर्ग फीट में बना है। नए टर्मिनल से एक साथ दो ए-320 एयरबस या बोइंग 737 प्रकार के विमानों का संचालन संभव होगा। यदि पुशबैक तकनीक प्रदान की जाती है, तो एक ही समय में तीन विमानों को संचालित किया जा सकता है।

टर्मिनल पर एक साथ 300 यात्रियों के आने-जाने की सुविधा है और करीब 150 बड़े वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों के सामान के लिए कन्वेयर बेल्ट की व्यवस्था की गई है। टर्मिनल के अंदर पंजाबी संस्कृति को दर्शाने वाली पेंटिंग हैं। सुंदर लॉन भी बिछाए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!