Wednesday , September 9 2026
Breaking News

लुधियाना में शराबी ड्राइवर के कारण बड़ा हादसा, स्कूल टीचर और उसके पति की ट्रक के नीचे आने से मौत, पीछे छोड़ गए दो मासूम बच्चे

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से दुखद खबर है। गांव भट्‌ठा धुआ में रविवार को एक ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत्त था। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह (33) और मनदीप कौर (30) के रूप में हुई है। दंपती अपने पीछे 4 साल का बेटा और 2 साल की बेटी छोड़ गए है। प्रदीप सिंह प्राइवेट बैंक में कार्यरत था और उसकी पत्नी प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका था।

हादसा इतना भयावक था कि मौके पर ही दोनों पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव चंगना के रूप में हुई है। दोनों बुलेट बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में किसी समारोह शामिल होने के लिए नकोदर जा रहे थे। उनके पीछे ही एक तेजरफ्तार ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। लोगों के मुताबिक यह ट्रक किसी शैलर मालिक का है। ट्रक से किसी तरह का कोई वाहन का कागज बरामद नहीं हुआ।

लोगों ने घटना स्थल पर धरना लगा शैलर मालिक की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत करवाया। थाना मुल्लापुर की पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना स्थल पर SHO जसवीर सिंह तूर पहुंचे। जसवीर सिंह मुताबिक आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है। उसका मेडिकल करवाया गया है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करवाकर जांच शुरू की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!