Monday , September 14 2026
Breaking News

कनाडा में पहली बार फिरौती केस में पंजाबी महिला अरेस्ट:वॉट्सएप मैसेज कर पैसे मांगे, नहीं मिले तो 12 घंटे बाद घर पर गोलियां चलवाईं

जालंधर , (PNL) : कनाडा में पहली बार पंजाबी मूल की एक महिला को फिरौती के मामले में गिरफ्तार किया गया। लेकिन कैलगरी पुलिस ने उसे अब रिहा कर दिया है। उसे 6 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है। पुलिस का आरोप है कि पंजाबी मूल की कनुप्रीत कौर ने ही गोली चलाने वाले आरोपी को पीड़ित महिला के घर का पता और उसकी पहचान बताई थी।कैलगरी पुलिस के अनुसार, फिरौती के इस हाई-प्रोफाइल मामले में दो बालिगों और एक नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 मार्च को पीड़ित महिला के वॉट्सएप पर अज्ञात नंबर से धमकी भरा मैसेज आया था।

पुलिस के मुताबिक, महिला से मोटी रकम की मांग की गई थी। हालांकि, कितनी रकम मांगी गई थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आरोपी के पास महिला का नाम, घर का पता, बिजनेस और परिवार से जुड़ी गोपनीय जानकारी पहले से मौजूद थी। धमकी मिलने के करीब 12 घंटे बाद बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।4 महीने में फिरौती के 51 केस दर्ज स्थानीय पुलिस (CPS) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अब तक शहर में रंगदारी के 51 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 19 केस सीधे तौर पर फायरिंग से जुड़े हैं। पुलिस अब तक इन मामलों में 19 आरोपियों पर 59 अलग-अलग चार्ज लगा चुकी है। स्थानीय पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें एक्सटॉर्शन से जुड़ी कोई भी कॉल या मैसेज आता है, तो वे घबराकर पैसे न दें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

गोलियां चलाता आरोपी और घर के कांच में लगी गोली।

गोलियां चलाता आरोपी और घर के कांच में लगी गोली।

घर पर चलवाई थी अंधाधुंध गोलियां पुलिस के अनुसार, इस केस की जांच 25 मार्च से शुरू हुई थी, जब पीड़िता को एक अज्ञात नंबर से पैसे मांगने वाले वॉट्सएप टेक्स्ट और वॉइस मैसेज मिलने शुरू हुए थे। आरोपी ने महिला से लगातार संपर्क कर उसे मारने की सीधी धमकियां दीं। मैसेज भेजे जाने के महज 12 घंटे के भीतर बदमाशों ने महिला के घर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। हालांकि, इस गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ था।

फिरौती मामले में चार्ज किए गए तनवीर सिंह और कनुप्रीत कौर।

फिरौती मामले में चार्ज किए गए तनवीर सिंह और कनुप्रीत कौर।

3 पंजाबी जिन पर की गई कार्रवाई

  • नाबालिग की पुलिस ने नहीं बताई पहचान-घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूत खंगाले, जिसके आधार पर वारदात में इस्तेमाल संदिग्ध गाड़ी और आरोपियों की पहचान की गई। पीड़िता और धमकी देने वालों के बीच बातचीत कराने के आरोप में 29 जुलाई को 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर उस पर रंगदारी का केस दर्ज किया गया, जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। यूथ क्रिमिनल जस्टिस एक्ट के तहत उसकी पहचान गुप्त रखी गई है।

  • कनुप्रीत कौर को अरेस्ट करने के बाद छोड़ा- चेस्टरमीयर की रहने वाली कनुप्रीत को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। उस पर पीड़िता की निजी जानकारी मुहैया कराने का आरोप है, जिससे बाकी संदिग्धों को पीड़िता और उसके परिवार को डराने में मदद मिली। उसे भी फिलहाल रिहा कर दिया गया है और 6 अक्टूबर को उसे कोर्ट में पेश होना होगा।

  • तनवीर सिंह का वारंट जारी किया गया- पुलिस को कैलगरी के रहने वाले तनवीर सिंह की तलाश है। उस पर 5,000 डॉलर से अधिक मूल्य की चोरी की गाड़ी रखने का वारंट जारी है, जिसका इस्तेमाल गोलीबारी के दौरान किया गया था। तनवीर का कद 5 फीट 8 इंच, वजन 130 पाउंड, बाल काले और आंखें भूरी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन …

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

अमृतसर में हमारे राम का मंचन 16-17 सितंबर को:4 शो होंगे; रावण बनेंगे आशुतोष राणा, राम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को हमारे राम नाटक का …

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वर्चस्व को एक बार फिर साबित …

जालंधर में शराब के नशे में भिड़े मजदूर:बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया, एक घायल; SHO टीम संग पहुंचे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!