Monday , September 14 2026
Breaking News

अमृतसर बॉर्डर पर BSF की कार्रवाई:510 ग्राम हेरोइन बरामद, सर्च दौरान मिला एक पैकेट; ड्रग किट से होगी जांच

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सीमावर्ती इलाके में सीमा सुरक्षा बल ने नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSF के जवानों को गश्त के दौरान एक संदिग्ध पैकेट मिला था। जांच करने पर पैकेट से हेरोइन के साथ 54 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। मामले में थाना घरिंडा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार यह मामला 13 सितंबर को दर्ज किया गया। इसमें NDPS एक्ट की धारा 21(C)-61-85 के तहत कार्रवाई की गई है। BSF कमांडर रमेश चंद्र शाह की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

गश्त के दौरान मिला संदिग्ध पैकेट पुलिस के मुताबिक BSF के कर्मचारी BOP दाओके क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। जवानों ने पैकेट को कब्जे में लेकर ASI साहिब सिंह के हवाले किया। इसके बाद पैकेट को खोलकर उसकी जांच की गई। उसमें से 510 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पैकेट में इस्तेमाल की गई 54 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज बरामदगी के बाद BSF ने नशीले पदार्थ और पैकिंग सामग्री को कब्जे में ले लिया। इसके बाद थाना घरिंडा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्रग किट से होगी जांच पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन और अन्य सामग्री को ड्रग किट के माध्यम से जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि नशीले पदार्थ की यह खेप सीमा क्षेत्र तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। सीमा क्षेत्र में इस तरह की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और तस्करी रोकने के प्रयासों को और सख्त किए जाने की बात सामने आई है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन …

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

अमृतसर में हमारे राम का मंचन 16-17 सितंबर को:4 शो होंगे; रावण बनेंगे आशुतोष राणा, राम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को हमारे राम नाटक का …

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वर्चस्व को एक बार फिर साबित …

जालंधर में शराब के नशे में भिड़े मजदूर:बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया, एक घायल; SHO टीम संग पहुंचे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!